Powered By Blogger

Total Pageviews

Saturday, September 16, 2017

तुमसे कह न सका





तुमसे कह न सका , 
बहुत कुछ कहना था |
पकता रहा सब मन की गहरी हांडी में...
लिखी जाने लगी डायरी..
भरने लगे खाली सफ़्हे 
मनचाही,अनचाही बातों से !
मोड़ दिया है हर वो पन्ना जिसमें तुम्हारा नाम था...
काश मन को मोड़ पता  !

Friday, July 14, 2017

Pyaar ki Paati(6)






aaj maine ek article padha jisme ye bataya gaya tha ki aastha kya hai..aastha kisi tathya ko nhi manti, aastha kisi tark ko nahi manti..

Meri tum par aastha hai..mai sab janta hu..par ek dridh vishwas paida karta hai, meri aastha me ek lakshya hai..mai nidar hu...mera lakshya hmare pyaar ko wo ijjat dilana hai, taki hm apne sir ko hmesha uncha karke chale..mai tumhe pyaar karte hue jeena chahta hu..tumse alag hokar kosna nahi chahta khud ko ya apni kismat ko..aur sahi mayno me yehi mera sahas hai..mujhe tumse kuch nahi chahiye..bas tum thik raho..aage badho..aur khusiyan mile tumhe asimit..

Meri aastha ya shraddha mujhe hmesha har sankat jhelne ki prerna denge..aage badhaenge..hmare divine love ko jitayenge..

tumhari wo hmesha madad kar sake..tabhi meri koshish sarthak hogi..mai tumhe pareshan nahi kar sakta..bt tumhari pareshani hal karna chahta hu..yehi kiya hai aaj bhi aaur aage bhi karunga..jyada sochna aur pareshan mat hona...tum ho to sab kuch hai..tum suraj ho..jisse mai roshan hu..meri koshish kamyab hai..

apna dhyaan rakhna Gari hmesha..
tumhari aastha me..
Abhi

Wednesday, June 28, 2017

फिर वो दोनों कभी एक दूसरे से अलग नहीं हुए...कभी भी नहीं..

गरी सुनो,
सुनो न...
अरे गरी कुछ तो कहो...
क्या है अभी ..बोलो
ऐसे नहीं गरी..मेरी तरफ देखो
अभी!! मई कुछ कुछ काम कर रही हु..देख नहीं रहे क्या 
नहीं मई ऐसे नहीं बोलूंगा, जब तुम मेरी तरफ देखोगी तभी..
अरे यार, कान से सुना जाता है..आँख से नहीं..कान मेरे खुले है..बोलो हम सुन रहे है..
नहीं गरी..मई नहीं बोलूंगा..
अछा बाबा बोलो, (तब गरी ने अभी की तरफ अपना मुह किया)
कुछ नहीं बस इतना बोलना था की ई लव यू..और वो भी सबसे ज्यादा...
क्या अभी..तुम भी न..अभी दस मिनट पहले तुमने ये कहा था हमसे..
अरे गरी...मैंने तो दस मिनट बाद तुमसे बोला..वरना न जाने किनते देर से मई इसे अपने मन में ही तुमसे कई बार बोल चूका हु..
इतना सुनते ही गरी ने अभी के हाथो पर अपना हाथ रखते हुआ बोला..अभी..सुनो न....
क्या है गरी, बोलो न....
अभी!!, एक बार कस कर हमे गले लगा लो, देखो सिर्फ hug करना..और कुछ नहीं समझे न..मई जानती हु तुम्हे एक मौका चाहिए तुम्हे..hug करने को बोलो तो..
फिर वो दोनों मुस्कुराए..फिर हसे..और फिर दोनों खूब ज़ोर से हसे..और फिर अभी ने अपनी गरी को hug करके ऊपर उठा लिया..और फिर वो दोनों कभी एक दूसरे से अलग नहीं हुए...कभी भी नहीं..

Monday, June 5, 2017

वो जब एक बहुत बड़ी प्रोडक्ट मैनेजर हो जाएगी तब मैं उसकी बायोग्राफी में ये उदाहरण ज़रूर डालूंगा

आज पता नहीं क्यों मन एकदम शांत है.
घर भी बिल्कुल चुप है.
तुम्हारी याद भी ठहर सी गई है.
बर्तनों ने भी मुंह चिढ़ा दिया है कि आज खाना नहीं बनेगा.
मैं चुप बैठा घूर रहा हूं दीवारों को.
आज दिन में बंदर आए थे. तुम्हारा एक गमला तोड़ दिया और एक पौधा भी नोच खाया.
अभी शाम में कोई आदमी गब्बर के पास अपने कुत्ते को पेशाब करवा रहा था. मैं देखता रहा लेकिन मना करने का मन ही नहीं किया.
आज किसी से बात कर रहा था. रिश्ते कैसे होते हैं न. लोगों को लगता होगा कि ये मी और अभी एकदम सुपर कपल हैं. कोई जानता नहीं है कि हमने कितना प्रयास किया है एक दूसरे के लिए और इस साथ के लिए.
हर रिश्ते में प्रयास करना होता है. आप मां बाप बदल नहीं सकते. साथी बदल सकते हैं इसलिए भी प्रयास ज़रूरी होता है. दो लोग जो बीस साल से अधिक एक माहौल में रहते हैं अचानक साथ रहने लगें तो समस्या होगी ही होगी.
फिर उस समस्या से निपटने की कोशिश में ही प्रेम होता है और आगे जो भी होता है. गरी और अभी ने भी ये संघर्ष किया है हालांकि दोनों एक दूसरे को कई सालों से पहले से भी जानते थे.
छोटी से छोटी बात पर लड़ाई और बड़ी से बड़ी बात पर चुप हो जाना कई बार रिश्तों को खराब मोड़ तक ले जाता है लेकिन प्रयास करना होता है कि ये अच्छे हों. कई प्रैक्टिकल फैसले होते हैं.
मसलन गरी और अभी ने तय किया कि अगर गरी दफ्तर नहीं जाएगी तो घर की ज़िम्मेदारी उसकी होगी. बाहर की ज़िम्मेदारी अभी की होगी क्योंकि वो कुछ मामलों में अच्छा है. गरी सूक्ष्म मैनेजमेंट करती है जे बिग पिक्चर देखता है. ये पहले नहीं पता था...ये साथ रहते हुए समझ में आया.
अभी लड़ता है मनाता नहीं है...गरी लड़ती नहीं है..मनाती है. बहुत रेयरली नाराज़ होती है. ये सब साथ रहते हुए समझ में आया. एक को एडजस्ट करना पड़ता है. लेकिन उस एडजस्टमेंट में कितनी मदद होती है दूसरे कि इससे रिश्ता तय होता है.
मैं बहुत सारे उदाहरण दे सकता हूं लेकिन हर कपल के लिए ये उदाहरण उनके जीवन से आएं तो अच्छा है.
गरी बहुत बदली है अभी के साथ रहते हुए..अभी शायद उससे भी अधिक बदला है गरी के साथ रहते हुए.
जो लोग मुझे इलाहाबाद के दिनों से जानते हैं (जब गरी ...अभी की ज़िंदगी में नहीं थी) वो मुझे अहंकारी, फुल ऑफ हिमसेल्फ और हल्ला करने वाले व्यक्ति के रूप में जानते हैं.....जब वो अब मिलते हैं तो मेरे व्यवहार से चकित होते हैं.
मैं खुद भी जानता हूं मैं कितना बदला हूं. मैं इतना कूल नहीं हुआ करता था. ...सारी दुनिया की ज़िम्मेदारी लेकर चलता था....गरी ने मुझे कूल बना दिया.....
गरी बहुत डरती थी हर चीज़ से. उसे कोई भी उल्लू बना देता था. उससे दो अच्छी बातें करके बेवकूफ बनाना आसान था....मीठी मीठी बातें करके मी को कोई भी उल्लू बना लेता था..
अब ऐसा नहीं है. अब गरी चक्करों में नहीं पड़ती. उसको दुनियादारी की समझ आ गई है. कैसे आई है...इसके ढेर सारे उदाहरण हैं..वो जब एक बहुत बड़ी प्रोडक्ट मैनेजर हो जाएगी तब मैं उसकी बायोग्राफी में ये उदाहरण ज़रूर डालूंगा.
कहने का बस इतना सा मतलब है कि रिश्ते कोई देश नहीं हैं कि आप भूगोल बदल नहीं सकते...ये बदले जा सकते हैं इसलिए इन्हें बनाए रखने के लिए प्रयास करना होता है.
प्रयास कैसे किए जाएं..क्या हो ये सब बताना मेरा काम नहीं है क्योंकि मैं कोई काउसंलर नहीं हूं....सबको अपने अपने जीवन में देखना होता है कि वो दूसरे के लिए क्या कर रहा है.
अपने आत्मसम्मान को बचा कर पार्टनर के लिए कुछ कीजिए....मज़ा आएगा....पार्टनर भी आपके लिए पलट के करेगा.....यहीं से म्युचुअल रेस्पेक्ट शुरु होता है...और बिना सम्मान के प्रेम कैसा.
बहुत ज्ञान हो गया है आज....बाय बाय..
अब से कुछ घंटे बाद गरी .....अपने जहाज़ पर चढ़ जाएगी..लंबी फ्लाइट है......कल कब तक पहुंचेगी ये मैं अभी नहीं बताऊंगा......

---अभी

Monday, May 22, 2017

एक ख़्वाब मेरी आँखों से




एक ख़्वाब मेरी आँखों से फ़िसल कर तुम्हारी ओर गया है|
तुम सहेज लेना अपनी पलकों में,
और बस एक रात 
लगातार उड़ती तितलियाँ, कतरनें बीनती गिलहरियाँ देखना.... 
देखना अपने नीड़ को सहेजती गौरैया
पूरी ताकत से जाल बुनती मकड़ी 
और जतन से अण्डों को सेती बुलबुल|
तुम देखना प्रेम ठीक वैसे ही रूप में 
जैसे मैं देखती हूँ....

Friday, May 5, 2017

थोडी सी जमीं, थोड़ा आसमां, तिनकों का बस, एक आशियाँ...



थोडी सी जमीं, थोड़ा आसमां, 
तिनकों का बस, एक आशियाँ !!

माँगा हैं जो तुम से वो ज्यादा तो नहीं है,
देने को तो जान दे दे, वादा तो नहीं है !!


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

जिस्म से रूह का इक सफ़र हो तुम
आखिरी साँस में इक उमर हो तुम।।

किसी ना किया है जैसा इश्क़ तेरा मेरा
मैं दौड़ता आता हूँ कोई नाम ले जो तेरा।।

किसी ने ना किया है जैसा इश्क़ तेरा मेरा
मेरे ग़मों की रातों का तू उजला सवेरा।।

रहने दो ना नशे में तुम फेरो ना नज़र
हल्का सा ही आया है अभी चाहतों का असर।।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

कुछ अजीब ही है , मेरा दिल का वजूद,
मैं खुद से दूर , और तुम मुझमे हो मौज़ूद।

---------------------------------------------------------------------------------




Thursday, May 4, 2017

अनुपस्थिति


---------------------
तुम्हारी अनुपस्थिति सालती नहीं 
उसमें एक आश्वस्ति है कि
तुम कहीं जरूर हो
इतना भर जान लेना बहुत है

तुम्हारी अनुपस्थिति तुम्हारा नहीं होना नहीं है
यह तुम्हारा हर जगह होना है
तुम्हें मैंने पाया, किसी अजनबी की मुस्कान में
बेमौसम खिले फूल में
असमय आयी बारिश में

तुम्हें देखने की, छूने की इच्छा बदल गयी है
उस शीतलता में 
जहाँ मैंने जाना कि पास होने की इच्छा होना
पास होना ही है
चाहना भी चूमना है

यह सुख भी कम नहीं 
जब लोग प्रेम करना भूल गए हों
मेरी आत्मा को प्रकाशित रखता है
तुम्हारा प्रेम
अमावस रात्रि में दूर जलते दीप की तरह

पीड़ा मुझपर हँसती है
और मैं उसे कंठ लगाए घूमती हूँ
तुम्हारा प्रेम ऐसी सीढ़ियाँ हैं
जिनपर चढ़कर जाना मुझे कहीं नहीं पहुँचाता

Sunday, April 30, 2017

जो नहीं लगने देता अपने रिश्तों में गांठ


जब 
गांठ लगी हो
तो उसे खोलने की 
कोशिश नहीं करनी चाहिए
छोड़ देना चाहिए उसे 
वक़्त के हवाले कर 
इंतज़ार करना होता है 
धाँगों के ढीले होने का 
रिश्ते में उलझने बढ़ने लगे 
तो खींचना नहीं चाहिए उसे
कुछ दूरियाँ भी अच्छी होती हैं 
एहसास ज़िंदा होता है 
एहमियत पता होती है 
रिश्तों में गांठ ना बने 
इसलिए ज़रूरी होता है 
ढील दे देना
चलते चले जाना 
इस यक़ीन के साथ कि
एक दिन हमारा रिश्ता लौट आएगा
उसी डोर के साथ 
जो ढील ना देने पर फंदा बन जाता
अक्सर वक़्त की चालों में हम 
उलझ जाते हैं 
खेलने लगते हैं हम उसकी बिछाई बिसात में 
वक़्त इम्तिहान लेता है 
वो परखता है हमेँ
हमारे रिशतों को
उसके सामने वही टिक पता है
जो नहीं लगने देता अपने रिश्तों में गांठ

तुम गर साथ हो मंजिलों की कमी तो नहीं

तेरे बिना ज़िन्दगी से कोई
शिकवा तो नहीं, शिकवा नहीं, शिकवा नहीं
तेरे बिना ज़िन्दगी भी लेकिन
ज़िन्दगी तो नहीं, ज़िन्दगी नहीं, ज़िन्दगी नहीं
तेरे बिना ज़िन्दगी से..

काश ऐसा हो
तेरे क़दमों से चुन के मंजिल चलें
और कहीं, दूर कहीं
तुम गर साथ हो
मंजिलों की कमी तो नहीं
तेरे बिना ज़िन्दगी से..

जी में आता है
तेरे दामन में सर छुपा के हम
रोते रहें, रोते रहें
तेरी भी आँखों में
आंसुओं की नमी तो नहीं
तेरे बिना ज़िन्दगी से..

तुम जो कह दो तो
आज की रात चाँद डूबेगा नहीं
रात को रोक लो
रात की बात है
और ज़िन्दगी बाकी तो नहीं
तेरे बिना ज़िन्दगी से..

Tuesday, April 25, 2017

प्यार की पाती(५)

हमेशा  देर  कर  देता  हूँ  मैं
ज़रूरी  बात  कहनी  हो
कोई  वडा  निभाना  हो
उसे  आवाज़  देनी  हो
उसे  वापस  बुलाना  हो
हमेशा  देर  कर  देता  हूँ  मैं

मदद  करनी  हो  उसकी
यार  की  ढारस  बांधना  हो
बहुत  देरीना  रास्तों  पर
किसी  से  मिलने जाना  हो
हमेशा  देर  कर  देता  हूँ  मैं

Monday, April 24, 2017

प्यार की पाती(4)....

डिअर  गरी,
पहली बार जब तुम्हें देखा, तुम नींद में थी, किसी मूर्ति की तरह, अधरों पर मुस्कुराहट खेल रहे थे तो आँखों में सपने। 
सौंदर्य क्या नींद में भी इतना सुंदर होता है ! पर ये क्या, नटखट चांदनी तुम्हारे मुखड़े पर क्यों झिलमिलाने लगी, कहीं इसकी कोमलता से तुम्हारी नींद टूट न जाए, अरे नहीं, अब तो सौंदर्य के साथ शीतलता का भी संयोग हो गया।
लेकिन, मैं लौट आया, क्योंकि नींद में किसी को देखना पाप है, पर मेरा हठी मन वहीं रह गया, तुम्हें बस निहारते रहना चाहता था, जब तुम जगोगी तो देखना,वो हठी मन वहीं कहीं होगा। 
बस, तुम इतना करना, मेरा मन मुझ तक पहुँचा देना।

Monday, February 27, 2017

प्यार की पाती(३)....




अकेला छोड़ के घर में न मुझको जाया करो

ऑन होता नहीं है टीवी तुम न देखो तो
और ताला भी कहाँ खुलता है अलमारी का
तुम्हारे जाते ही नल को ज़ुकाम होता है
टपकने लगता है टप टप ये बदतमीज़ मुआ
हवा से मिल के परदे रात भर डराते हैं
तमाम बत्तियाँ एसी भी और इंटरनेट
जाम हो जाते हैं सारे के सारे बेवजह
बेवजह चलने लगते हैं तुम्हारे लौटने पे
मेरे ख़िलाफ़ कई साज़िशें सी होती हैं
अकेला छोड़ के घर में न मुझको जाया करो

Friday, February 24, 2017

प्यार की पाती(२).... याद करिए, ख़ुशी जरुरी होगी.....

डिअर गरी...

याद है वो दिन जब पहली बार साइकिल चलाना सीखा था ? पापा पीछे से पकडे हुए थे, और बराबर साइकिल के साथ चल रहे थे। मैं चला नहीं पा रहा था, पर ख़ुशी इतनी थी कि पैडल मारते नहीं थक रहा था। बैलेंस अपने आप आ गया था, शायद पापा का साथ नहीं होता, मुश्किल होता। 

याद है वो दिन जब चलना सीखा था ? मम्मी पीछे पीछे दौड़ रही थी। मैं चल नहीं पा रहा था, पर ख़ुशी इतनी थी कि दौड़ जाना चाहता था । चलना अपने आप आ गया था, शायद मम्मी न होती, तो मुश्किल होता।

 याद है वो दिन जब पहली बार कार चलाना सीखा था ? दोस्त साथ में लगातार बातें दे रहा था। कह रहा था मरेंगे तो साथ में। मैं चला नहीं पा रहा था, पर ख़ुशी इतनी थी कि हाईवे तक पहुंचा दी थी। चलानी अपने आप गयी, पर अगर दोस्त नहीं होते, तो मुश्किल होता। 

याद है वो दिन जब पहली बार लिखना सीखा था ? एक टीचर थी जो हर बार ऊँगली पकड़ पकड़ के पेंसिल चलाना सिखा रही थी। मैं लिख नहीं पा रहा था, पर पहली बार लिखने की ख़ुशी इतनी थी कि जो कुछ देखा था सब लिख देना चाहता था। लिखना अपने आप आ गया, शायद टीचर नहीं होती, कैसे ही लिख पाता। समझ नहीं आता न कभी कभी कुछ अपने आप कैसे हो जाता है ? बस ऐसे ही। कोई होता है पीछे, सँभालने के लिए, हमेशा। कोई होता है। 

याद हैं न, जब पहली बार गरी तुमसे बात की थी? बात कर नहीं पा रहे थे, पर ख़ुशी इतनी थी कि सब कुछ बाँट लेना चाहते थे ? बात हो गयी थी न ? पर शायद कोई साथ नहीं होता तो मुश्किल होता न ? कभी पीछे मुड़कर देखना, हमेशा कोई न कोई होता है जो आपके साथ दौड़ रहा होता है, जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं, जिसे अक्सर याद रखना चाहिए।

 याद करिए, ख़ुशी जरुरी होगी।

Monday, February 20, 2017

21 फ़रवरी 2017 - एक ख़त हर रोज़..एक अनंत सफर की शुरुवात..

डिअर गरी,

गुड मॉर्निंग....

बहुत दिन हो गए, तसल्ली से तुमसे बात नहीं हो पायी, मन बहुत ही विचलित हो रहा है, लेकिन इंतज़ार के सिवा और कुछ नहीं कर सकता मैं| है इतना सोचा है की अब हर दिन तुम्हे एक ख़त लिखा करूँगा, ब्लॉग के जरिया..मुझे ये पता है की तुम पढ़ोगी नहीं, लेकिन एक दिन जब सब शांत हो जाएगा, दूर दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं देगा, न तुम इर्रिटेट होगी, तो तुम उस रोज़, जरूर एक बार इस ब्लॉग को खोलोगी..और हर एक पोस्ट को पढ़ोगी..शायद तुम्हारे आँखों से एक आंसू ढल जाए..कामयाबी तो तब मिलेगी जब कोई पोस्ट पढ़ कर तुम्हारे होंटो पर मुस्कराहट आ जाए..

जब तेरी यादों की सियाही,
मेरी कलम की मुट्ठी में भर गयी,
दिल भी भर आया,
और गरी पता है
मेरी आँखों से आंसुओं की नदी बह गयी

सियाही ने कई कागज़ भिगोएं
और गरी पता है
हर एक में तेरी तस्वीर बन गयी

दही माछी आज के लिए,
तुम्हारा अभी,

Sunday, February 12, 2017

.गरी की मै तुमसे बहुत प्यार करता हु..और तुम मुझसे..



लखनऊ सेहर के इसी शेखर हॉस्पिटल के पीछे वो गली था कमरा हमारा..वह न जाने कितने गर्मी की दुपहरी और ठंडी की शाम बितायी ही हमने..कमरे के बहार वो गैलरी जिसमे रात भर जाग कर तुमसे बात करते हुए टहलना और जब तुम बोलती थी की "अभी" मई आउंगी आज तो उसी गैलरी में न जाने कितने चक्कर लगाना..बार बार गेट पर खड़े होकर तुम्हारी राह ताकना...और जब थोड़ी देर हो जाती तो घर से बहार गली के मुहाने पर झाँक कर आना....

आज से पुरे पांच महीने बीत गए..उस कमरे, उस सेहर को छोड़े हुए..तब मई 26 का था और तुम २८ साल की..तुम हमेशा मुझसे बोला करती थी की "अभी" मई तुमसे इतने साल बड़ी हु..फिर भी तुम इतना प्यार क्यों करते हो..और मई तुम्हे समझने के लिए न जाने कितने उदहारण दिया करता था....लेकिन तुम तब भी समझना नहीं चाहती थी और आज भी...

याद है तुम्हे कई बार जब तुम्हे आये हुए दो हफ्ते बीत जाते थे तो कमरा कितना गन्दा हो जाया करता था..और जिस दिन तुम आती तो मई तुम्हारे डर से पहले ही झाड़ू उठा लिया करता था..की तुम डाँट कर बोलोगी.."अभी" कैसे जीते हो तुम यहाँ और तब मई तुम्हे बोला करता था की मेरी प्यार "गरी" ये कमरा तो तुम्हारे आने से ही पवित्र हो जाता है....और फिर तुम अपने कमर में अपना दुप्पटा खोंस कर शुरू हो जाया करती थी..और मुझे बोला करती थी..जाओ तुम शेव बना लो..आज हम लोग बहार अपने babian में साथ में लंच करेंगे..फिर तुम सफाई करके मुह हाथ धूल कर बोला करती थी.."अभी" जाओ बहार से दूध ले आओ चाय पीते है..और मई उसी दूध लेने के बहाने एक सिगग्रेटे फूक लेता था..और तुम्हारे फट से पहचान लिया करती थी..की सिगग्रेटे पी कर आए हो न..मै कहता था कहा..चाहो तो मुह्ह सूंघ लो..

और याद है "गरी" जब तुम शीशे के सामने अपने बाल सँवारा करती थी तो मै तुम्हारे पीछे से आकर तुम्हे पकड़ लेता था..और कई बार तुम बोला करती थी की अभी..मै तुमसे बहुत प्यार करती थी..और कई बार अपने बाल सवर्ती थी और हर बार पुछा करती थी..की ये कैसा है..मै बोलता था की बहुत अछा है..फिर तुम पुछा करती हो..की ये कैसा है..तब फिर मै तुम्हे बोला करता था..की ये तो और भी अछा है..न जाने कितनी बार किया करती थी तुम..और मुझे कभी झुंझलाहट नहीं हुई..और हर बार तुमसे प्यार हो जाता था...

अब मै यहाँ तुमसे मिलो दूर हु..न जाने वो गली कैसे होगी..न जाने तुम अब बाल सवार कर मुझसे पूछती होगी की नहीं..न जाने babian में वैसा फ्राइड राइस, वैसे चिल्ली पनीर और वैसा पाइनएप्पल राइट मिलता होगा की नहीं..मुझे कुछ नहीं पता..बस इत्ता पता है .."गरी" की अब भी जब तुम सजती होगी तो मै तुम्हारे पीछे खड़ा निहारता रहता हु..तुम्हे अब भी जब चाय पिने का मन होता होगा तो मै दूध लेने भागता हु..और साथ में तुम्हारे मनपसंद बिस्कुट लेते आता हु..हा लेकिन अब सिगग्रेटे नहीं पिता..बस इत्तना पता है..गरी की मै तुमसे बहुत प्यार करता हु..और तुम मुझसे..

अब न वो गली होगी न..वो दुपहरी..न वो शाम होगी और न है बात करते करते कटती रात..बस एक जहाँ होगा..जहा हम होंगे सिर्फ हम..और वह तुम सजना..और मै तुम्हे निहारूंगा..घंटो..

.प्रेम तो बस प्रेम हे करो .


तुम्हारे साथ रहकर
अक्सर मुझे ऐसा महसूस हुआ है
कि दिशाएँ पास आ गयी हैं,
हर रास्ता छोटा हो गया है,
दुनिया सिमटकर
एक आँगन-सी बन गयी है
जो खचाखच भरा है,
कहीं भी एकान्त नहीं
न बाहर, न भीतर।

हर चीज़ का आकार घट गया है,
पेड़ इतने छोटे हो गये हैं
कि मैं उनके शीश पर हाथ रख
आशीष दे सकता हूँ,
आकाश छाती से टकराता है,
मैं जब चाहूँ बादलों में मुँह छिपा सकता हूँ।
तुम्हारे साथ रहकर
अक्सर मुझे महसूस हुआ है
कि हर बात का एक मतलब होता है,
यहाँ तक की घास के हिलने का भी,
हवा का खिड़की से आने का,
और धूप का दीवार पर
चढ़कर चले जाने का।
तुम्हारे साथ रहकर
अक्सर मुझे लगा है
कि हम असमर्थताओं से नहीं
सम्भावनाओं से घिरे हैं,
हर दिवार में द्वार बन सकता है
और हर द्वार से पूरा का पूरा
पहाड़ गुज़र सकता है।
शक्ति अगर सीमित है
तो हर चीज़ अशक्त भी है,
भुजाएँ अगर छोटी हैं,
तो सागर भी सिमटा हुआ है,
सामर्थ्य केवल इच्छा का दूसरा नाम है,
जीवन और मृत्यु के बीच जो भूमि है
वह नियति की नहीं मेरी है।

तुम्हारे साथ मैं हो
खुद मे नहीं होती
बह जाती हूँ बन धरा
तुम्हारे प्रेम मे
कुछ नहीं दिखता मुझे
अपने इर्द-गिर्द
ना सोचने की शक्ति
ना बोलने को अल्फ़ाज़
एक ठराव सा पाती हूँ
तुम्हारे संग मे
ख्वाब मे तुम
जज्बात मे तुम
सपनो मे तुम
अहसास तुम
बस तुम ही तुम
शाम ,रात नींद मे तुम
बच्चो की भांती
तुम्हारा हाथ थाम चलना
तुम्हारे से हर ज़िद पूरी देखना
रूठना ,हँसना ज़िंदगी लगती है
कितना प्रेम करती हूँ कभी मत जानने की कोशिश करना
बस इतना समझना ऐसे जैसे जिस्म मे रूह रहती
तुम मेरे जिस्म मे रहते हो बन रूह

___________________________
प्रेम कितना है कितना हो कोई क्या जानता ...प्रेम तो बस प्रेम हे करो ..करो और करो जो दे सकते हो वह दे दो ..मत रखो अपने पास बाँध ...जियो दिल से

जानती हूँ, तुम सुनते हो,




जानती हूँ, तुम सुनते हो,
पर कभी-कभी,
कभी नहीं सुनते।
प्रार्थनाएं सारी चूक जाती हैं,
जीवन व्यथित होकर बीत जाता है,
और तुम्हारी मुस्कुराती छवि चुप रह जाती है।

आज आँसू के ही दीप जलाती हूँ,
और अश्रु के ही फूल चढ़ाती हूँ।
इस बार तुम सुन लेना,
क्योंकि अब तो कुछ भी नहीं,
जिसके सहारे तुम्हें पुकार सकूँ।

सुना है, आँसू के एक बूंद के सागर में,
तुम डूब जाते हो, और 
भक्त की नैया पार लगा देते हो !

तुम्हारे लिए - Gari



अक्सर, यू ही बैठे बैठे
तुम मेरे ख़यालों में आकर मुस्कुराती हो
ना जाने किस तरह
मेरे भीतर के प्रगाड़ अंधेरे को
प्रेम से जगमगा देती हो
मेरे असीम विलाप को शांतता से

प्रेम गीत में ढालकर सितार सा बजा लेती हो
मेरे स्याह जीवन को इंद्रधनुष सा खींच देती हो

तब स्नेह के अनवरत प्रवाह में
पिघलकर बहते है मेरे क्षण
तब झरते है मेरे भाव
इन शब्दों के रूप में 
और बनती है हर बार ये कविता...
तुम्हारे लिए
सिर्फ़ तुम्हारे लिए....

वो लहरिया दुपट्टा



तुम जब भी
ख्वाब में आते थे
तुम्हारे नीले सूट का
वो लहरिया दुपट्टा
जो कि नवरात्र के
पहले दिन
पूजा के बाद
सिन्दूर के टीके के साथ
तुमने पहना था
तुम्हारे
आधे मुखड़े को
ढकता सा
आ जाता था !!

मेरे और तुम्हारे
साथ देखे सपनो
के सभी रंगों
को समेटा हुआ वो
दुपट्टा
मुझे कुछ ज्यादा ही प्यारा था
क्यूँ कि
वो आधा तुम्हारा था
आधा
उसमे मेरा भी रंग था
मेरे भी ख्वाब थे
मेरे भी अहसास थे
मेरी कहानी
तभी तो हर रात
तुमको आधा समेटे
मेरे ख़्वाबों में आता था
अनवरत !!

बिना रोक टोक
बिना किसी नागे के
बिलकुल
अनवरत !!
अब भी ख्वाब
देखता हूँ मैं,
अब भी उसमे तुम
ही छाई रहती हो
अब भी वो सपने
वो रंग
वो टीका
वो सारे अहसास
सब कुछ वैसा ही
बस वो दुपट्टा
नहीं आता अब
जिस दिन
वो पूरा तुम्हारा हुआ
तुम्हारा मुखड़ा भी
पूरा दिखता है,
हाँ
पूरा का पूरा
बिना किसी ढकाव
बिना किसी नकाब के !!
वो लहरिया दुपट्टा
तुम्हारे साथ, मेरी
नींदों के साथ
चला गया
बस छोड़ गया
तुम्हारा उघडा चेहरा
और कुछ
लहरें !!

तेरे मेरे बीच में आखरी मुलाकात कभी ना होगी....




हर मुलाक़ात पर ये सोच के दिल घबराता है
की अब की, कहीं ये पल, 
तेरी आखरी सौगात तो नहीं ?
कहीं ये आखरी मुलाक़ात तो नहीं ?
अगर हुई..तो हर बार की तरह 
तेरा चेहरा आखों में भर लूँगी
तेरी खुशबू का इत्र बना के
हर दिन उसे ओढ़ा करुँगी
दुनिया से छुपकर 
जो चुटकी भर सिन्दूर से मुझे सजाया था
उसकी यादों लाली से श्रृंगार करुँगी
इस बार न कोई वादा लुंगी
न फिर मिलने की आस 
न झूठी कसमें न खोखले सपने लूँगी
बस बिलखते दिल से सच्ची दुआयें दूँगी
मेरी प्रार्थनाओं में तुझे शामिल किया करुँगी
जो चाहे मांग के ले जाना 
जो तुम्हारा छूटा है मेरे पास
इक काला धागा, इक अँगूठी
सूखे गुलाब की टूटी पंखुड़िया, 
इक टूटा दिल,अनगिनत आसूँ, 
और कचोटती हुई बिखरी यादें 
ये मेरी अनमोल सौगाते ना दे सकुंगी
काश..ये मेरी बेचैनी, मेरी घबराहट झूठी हो
काश कि तुम इक बार कह दो
कि ये सच नहीं तम्हारा वेहम है
क्या कभी दिल से धड़कन जुदा होगी ?
तेरे मेरे बीच में आखरी मुलाकात कभी ना होगी....
काश कि तुम कह दो.....काश......

हमारी कमी तो महसूस होगी.............


 






सूखे  हुए  फूल  फिर  न  खिल  पाएंगे 

ये  बीते  हुए  पल कबी  न  वापस  आयंगे 

ये मौसम , ये रस्ते, ये गलियों...

उतने हसीं शायद फिर कभी  न होंगे..

हम बहुत याद आयेंगे...

अगर कभी आपसे दूर चले जाएँगे..

मेरे जाने से यु तो कुछ न बदलेगा...
हमे भी पता है..
वो दिन होगा..वो रातें होंगी..
हमे भी पता है...
वोही रास्ते..वोही नज़ारे भी होंगे...
चाँद भी वही होगा , सितारे भी वही होंगे..
हमे भी पता है...
लेकिन शायद किसी मोड़ पर..
शायद किसी राह पर...
थोड़ी सी ही सही...
हमारी कमी तो महसूस होगी...


तुम्हारी बातो का पार पाना कठिन है

तुम्हारी बातो का पार पाना कठिन है-
मेरे लिए..
बहुत सोचता हूँ..
डूबता उतरता हु..
न जाने कितने पैदाने से चढ़ता उतरता हु...
कभी आनंद से तो कभी उत्तेजना से..
एक-एक शब्द को भावनाओ के भंवर में..
डुबोकर, अपनी आतिरेक्ताओं का जमा उधता हु..
नहीं यह नहीं कहा होगा तुमने..
नहीं..ऐसा नहीं वैसा चाहा होगा तुमने|
तुम्हारी कही बातो को उन्ही रास्तों 
पर मोड़ता जाता हु..जहा भाव-विहल
खड़ा हु मै देखता हु मंजिल अपनी..
शब्दों के मायाजाल में बुनता हु...
सुनहले सपनो का महल..
जनता हु..देह जायेगा एक हवा के, झोके से..
फिर भी किसी वीर की तरह..
मै बढ़ता जाता हूँ उस ओर
जहा मै हु..ओर तुम्हारे कहे शब्द..
जो मेरी निस्तब्धता में 
मेरे सच्चे साथी है- ओर सदा रहेंगे...

अगर तुम साथ होते !

यार "Gari" हम भी बुढ़ापे में अपने गांव वापस लौट जायेंगे। एकदम पीकू के पापा की तरह। साइकिल से अगल-बगल के गांवों के चक्कर लगाएंगे। अपने खेत में से हरी धनिया, लहसुन की पत्ती नोच के लाएंगे और टमाटर के साथ चटनी बनवा के भात से खाएंगे। 

अंतिम टाइम पे सुकून से मरना तो नसीब होगा कम से कम...

एक साथ बिताते समय
सुख काटते
दुख बतियाते
मन से देह तक
हर रात खुलते
अबोध इच्छाओं के
बंद दरवाज़े
हर अगली सुबह
कुछ और मुलायम होती
रास्ते थोड़े और सहज
उगते सूरज के साथ
पांव एक साथ निकलते
यात्राओं में
कैसे भी गझिन पलों में
अकेली नहीं होती
कोई भी उम्मीद
अगर तुम साथ होते !

यात्रा में हूं



तुम मिले थे मुझे
तब जाना जब मैं दूर चला आया
लौटने के रास्ते देखे
तुम लौटने नहीं, आने वालों की राह में थे


तुम मिले थे जल में
मैं नदी में राह खोज रहा था
तुम राहों को बहाकर चले जा रहे थे 
राहें तुममें मिल रहीं थी आखिर
जब तक पता लगा, तुम बह गए दूर तक


मिले तो आसमान में भी थे
मैं उड़ने को ही सच मानता रहा
तुम चुपचाप फैलते रहे अनंत तक
थकने के बाद जाना 
पंख समेट लेने के बाद भी बनी रहती है उड़ान
आसमान को उड़कर नहीं पाया जाता


दूर तक फैली धरती पर मिले तुम
मैं कदमों की नाप नापता रहा
किस कदम पर रखूं कदम कि कट जाए रास्ता
समझ बाद में आया कि
रास्ते चलने की जगह भर हैं और चलना अभ्‍यास भर
यात्रा रास्तों में नहीं तो अभ्‍यास में भी नहीं


मिले थे तुम आंधियों के बीच 
मैं मुंह ढांपे बच रहा था 
तुम घोल रहे थे रेत अपने भीतर
हवा को सोख लेने का हुनर था तुममें
सांस के आखिरी सिरे पर पता लगा
रेत से बचना हवा को भी खो देना है



तुम बार-बार मिले, मैं हर बार नहीं मिला
कृतज्ञ हूं कि अब भी करुण है धरती मेरे लिए
जल बहता है और हवा रमी है सांस-सांस
आकाश का एक टुकड़ा बस गया है आंख में


जानता हूं मिलोगे जब भी, मिलोगे रास्तों में ही
कहीं पहुंचने के भ्रम से मुक्त हूं अब
रोम-रोम से हूं यात्रा में--- हर समय---।

मेड फॉर ईच अदर



हमें कभी नहीं लगा हम "मेड फॉर ईच अदर" टाइप कपल हैं। प्रेम विवाह में प्रेम का वह प्रबल वेग सदा अनुपस्थित रहा जो लोगों को पंजो के बल चला ले जाता है। एक दूसरे के इतने उलट हैं कि बस थोड़ा बहुत ही है जिसे कॉमन कहने का भ्रम पाल पाए। इतने सारे विलोम में कॉमन हमारा संघर्षों से भरा जीवन था। अपना नुकसान भले हो जाए पर कभी किसी का दिल दुखा पाने का साहस नहीं था। बस इसी जरा से कॉमन से लगा एक दूसरे को समझ पाएंगे। और जिस बात ने हमें जोड़ा वह हमारी नियति थी कि हर बार एक दूसरे के सामने ले जाकर खड़ा कर देती थी। 

कई बार लगा हम साथ नहीं चल पाएंगे, अलग हुए पर नज़र उठाई तो सामने दूसरे को पाया। इतने संयोगों के बाद लगा शायद हमें साथ चलना चाहिए और चल पड़े। लड़ते-झगड़ते 16 April को 07 साल हो गए, इस सफर को शुरू हुए। अब लगता है शायद हम मेड फॉर ईच अदर ही थे, नहीं भी थे तो क्या फर्क पड़ता है।

मुलाकात...


मुलाक़ात कभी कभी जिंदगी के मायने बदल देती है कभी किसी से होती है और कभी किसी और से। कुछ लोग रोज मिलते हैं और दिल नहीं जीत पाते और कुछ लोग एक ही मुलाक़ात में आपको दीवाना बना देते है। ऐसी ही एक मुलाक़ात वो भी थी जो गुमनाम सी होकर रह गयी किसी के डायरी के पन्नों की ।
एक ही तो जिंदगी मिली है उसमें भी दुसरे के किरदार को जीना ये हमारे लिए मुमकिन नहीं, हम ताउम्र एक ही किरदार जीना चाहते है, खुद का...
वो खिड़की पर खड़ी इस लाइन को बार बार दोहरा रही थी। तभी दरवाजा खुलता है और एक औरत चाय का कप आकर टेबल पर रख देती है ।
फिर बोलती है : "मैडम, आज आप सोई नहीं रात भर?"
"हाँ , आज नींद नहीं आई!"
वो चाय का कप उठाकर मैडम को देती है और कहती है 'आज कुछ परेशान लग रही हैं आप'
"हाँ , आज एक लंबा रिश्ता ख़त्म हो गया।"
"किसका ? "
"था एक आदमी , जिसको कोई नहीं जानता , गुमनाम रहा जीवन भर , मगर मेरा बहुत ही पुराना हमदर्द था । कल रात वो पंचतत्व में विलीन हो गया "।
"मैडम, आपके सभी रिश्तेदार,मित्रों सभी को मैं जानती हूँ । वो कौन था जिसके बारे में आपने हमें भी नही बताया। "
वो चाय पीकर ख़त्म करती है और एक लंबी सांस लेते हुए कहती है ।
"उसके बारे में कोई भी नहीं जानता , आज से करीब 50 साल पहले उससे मुलाकात हुई थी एक फ़िल्म के सेट पर और वो मुलाक़ात पहली थी और आखिरी भी । उसके बाद हम कभी नहीं मिले । कुछ लोगों की शख्सियत ही ऐसी होती है जिसकी खुमारी उम्र भर बनी रहती है । ऐसा ही था वो शख्स ।"
मुझे आज भी याद है उस दिन मेरा शॉट रेडी था । बस डायरेक्टर के बोलने की देर थी ।
"लाइट.... कैमरा... एक्शन.... "
'मोहब्बत , मोहब्बत हर बार कुर्बानी नहीं मांगती , हर बार मोहब्बत नाकाम नहीं होती । कभी कभी मोहब्बत , मोहब्बत में वजूद तलाश करती है । वजूद , तुम में मेरा और मुझ में तुम्हारा । हाँ वजूद , जिस पर हम तुम दोनों निर्भर हैं । तुम न होंगे तो मेरा वजूद न होगा , और मैं न होउंगी तो तो तुम्हारा वजूद न होगा । ये वजूद ही तो है जो मोहब्बत को मायने देता है । वजूद ही न होगा तो मोहब्बत अपने मायने ही खो देगी ,मगर तुम कभी नहीं समझे, और तुम कभी नहीं समझोगे।"
कट..
ओके .. परफेक्ट ...
इतना बोलना था की वहां खड़े लोग तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी जगह गूँज जाती है!
'मैडम ... आप वेट करिये अगला शूट 4 घंटे बाद का है ।'
ठीक है। मैं जाकर अपनी चेयर पर बैठ जाती हूँ । कुछ लोग ऑटोग्राफ लेते है और चले जाते हैं । पास पड़ी मैगजीन उठाकार मैं पढ़ने लगती हूँ ।
तभी मिश्रा जी आते हैं उन दिनों हमारे असिस्टेंट हुआ करते थे ।
मैडम, ये हमारे मित्र है, आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं मिलना चाहते थे आपसे ।
अच्छा , मैंने मैगजीन में ही देखते हुए कहा ।
मिल लेंगे मिश्रा जी जरा एक चाय तो भिजवा दीजिये ।
जी जरूर , इतना कहकर मिश्रा जी निकल जाते है ।
हम अभी भी अपनी पत्रिका में डूबे थे । तभी ध्यान आता है कि किसी से मिलना है। हम ऊपर की तरफ देखते हैं । एक 25-26 साल का नौजवान इधर उधर देख रहा था ।
आप , आप मिश्रा जी के साथ आये है ।
जी , जी हाँ ।
अरे तो बैठिये , आप खड़े क्यों हैं ।
जी धन्यवाद
तो आप बताइये कहाँ से है आप ।
जी लखनऊ से ।
अरे वाह आप तो हमारे तरफ के ही हैं ।
जी जानता हूँ
तो बताइये क्या खातिरदारी करें आपकी ।
उसकी कोई जरूरत नहीं , बस आपसे एक बार मिलना था ये तमन्ना आज पूरी हो गयी अब और कुछ नहीं चाहिए ।
अरे फिर भी चाय नाश्ता तो करना ही होगा । इस शहर में बहुत कम लोग अपने तरफ के मिलते हैं ।
जी हाँ वो तो है । मगर आप जिस मुकाम पर वहां सबसे मिल पाना मुमकिन नहीं है ।
आप सही कह रहे हैं ।
और आपने शूट देखा ।
तभी चाय आ जाती है वो केतली दो कप में चाय निकाल कर एक मेरी तरफ बढ़ाता है।
हाँ मैंने देखा । काफी अच्छा था । आपकी अदाकारी ने तो उस सीन में चार चाँद लगा दिए ।
आप झूठी तारीफ़ कर रहे हैं ।
नहीं सच कह रहा हूँ । आपको अपने हुनर में महारत हासिल है । आप जादू बिखेर देती हैं परदे पर जिसकी तासीर सालों साल बनी रहती है ।
अब आप शर्मिंदा कर रहे हैं ।
नहीं सच कह रहा हूँ ।
जब आपने कहा की ये वजूद ही तो है जो मोहब्बत के मायने बदल देता है ।
और जब वजूद ही न होगा तो मोहब्बत अपने मायने खो देगी ।
ये शब्द दिल में उतार गए ।
अरे वाह , आप को तो डायलॉग भी याद हो गया ।
और बहुत ही अच्छे से आपने उसे बोला भी ।
आपको तो फिल्मों में होना चाहिए ।
माशाल्लाह दीखते भी खूबसूरत है ।
हा हा हा अरे नहीं । हम मास्टर ही अच्छे हैं ।
हाँ संगीत का शौक है , कुछ दिन रंगमंच से भी जुड़ा रहा हूँ । मगर शौकिया तौर पर । ये हमारे बस की बात नहीं है फिल्में करना ।
क्यों ऐसा क्या बुरा है इस दुनिया में। पैसा है , शोहरत है , इज़्ज़त है । सबकुछ है।
बुरा कुछ भी नहीं है ।
मगर फिर भी हमारे लिए नहीं है ।
क्यों आपको ये सब नहीं चाहिए ।
मैडम , किसको नहीं चाहिए ये सब । अच्छा आप बताइये की आप क्यों करती है ये काम ।
इन सब चीजों के लिए ।
अच्छा , अगर ये सब न मिले तो क्या नहीं करेंगी ।
करेंगे।
क्यों
क्योंकि ये सुकून देता है मुझको ।
बस मेरा जवाब आपने खुद ही दे दिया ।
क्योंकि मुझे पढ़ाना सुकून देता है और मैं वही करना चाहता हूँ ।
आप शायद ठीक कह रहे हैं मगर सबको ये मौका नही मिलता अलग अलग किरदारों को जीने का । आप टीचर को भी परदे पर जी सकते हैं ।
हा हा हा , आप सही कह रही हैं मगर
एक ही तो जिंदगी मिली है उसमें भी दुसरे के किरदार को जीना , ये हमारे लिए मुमकिन नहीं । हम ताउम्र एक ही किरदार जीना चाहते हैं
खुद का ।
शायद हम किसी दुसरे किरदार के साथ न्याय न कर पाएं । मगर इस बात का यकीन है अपने किरदार को बखूबी निभाएंगे और उसके साथ न्याय कर पाएंगे ।
और शायद इसलिए भी क्योंकि कभी कभी खुद का किरदार निभाना भी सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है
और ऐसा चुनौतपूर्ण किरदार मैं छोड़ना नहीं चाहता ।
तभी एक लड़का आता है मैडम डायरेक्टर साहब बुला रहे हैं।
अच्छा उनसे कहो मैं आती हूँ।
अच्छा मैडम इज़ाज़त दीजिये । आपका बहुत समय लिया मैंने ।
अरे कोई बात नहीं बहुत अच्छा लगा आपसे मिलकर।
नमस्ते ।
नमस्ते ।
सुनिए फिर कब मुलाक़ात होगी आपसे ।
जी कोशिश करूँगा जल्दी हो ।
तभी डायरेक्टर साहब आकर बताते हैं की शूट कल के लिए शिफ्ट हो गया है ।
और वो लड़का ओझल हो चूका था ।
तभी मिश्र जी दिखाई देते हैं मिश्रा जी आपके दोस्त कहाँ गए ।
वो तो चले गए मैडम ।
क्यों
कुछ नही बस ऐसे ही पूछ रही थी ।
...मिश्रा जी चले गए मगर मेरी निगाहें अब भी उस शख्स को खोज रही थी ।
जानती हो वो एक साधारण सी मुलाक़ात थी मगर उस मुलाक़ात के बाद ये समझना मुश्किल था की वो मेरा प्रशंसक था या मैं उसकी ।
मुलाकत तो फिर कभी नहीं हुई मगर कभी कभी वो पत्र लिखता था । और मैं उसके पत्र का जवाब देती थी ।
बहुत ही छोटा मगर बहुत ही लंबा चलने वाला रिश्ता था ये जो अब अपने ख़त्म हो गया ।
अब न कोई पत्र आएगा और न ही कोई जवाब जाएगा ।
शायद वो ठीक कहता था उसने अपना किरदार ताउम्र बखूबी जिया ।
और एक मैं हजारों किरदार जीने के बाद भी आज भी अपना असली किरदार ढूंढ रही हूँ ।
इतना कहकर वो फिर खिड़की से बाहर देखने लगती है ।
बाहर का शोर अब अंदर जेहन में आ गया था और अंदर का सन्नाटा अब बाहर की दुनिया में तैर रहा था ।
शायद मेरे हिसाब सेकुछ मुलाकातें न ही होती तो अच्छा होता।

खोज लेना तुम मुझे ..........


जब कभी यदि मैं न आऊँ,
खोज लेना तुम मुझे
किसी पेड़ की साखो में
किसी बच्चे की बातो में
नभ में छिटके सितारों में
कभी फूल तो कभी अंगारो में
जब कभी यदि मैं न आऊँ,
खोज लेना तुम मुझे
किसी ममता के आँचल में
खिली धुप और बिखरे बादल में
खोज लेना तुम मुझे
किसी बेसहारा की लाठी में
किसान के खेत और माटी में
जब कभी यदि मैं न आऊँ,
खोज लेना तुम मुझे
जल सरिता सरोवर में
मंदिर की आरती में
मस्जिद की अजान में
गुरबानी ,गीता और कुरान में
जब कभी यदि मैं न आऊँ,
खोज लेना तुम मुझे
अपनी आँखों के आँसू में
दिल की धड़कन में
उफनते अपनी सांसो में
हातो में बीछे कागज के टुकड़ो में
खोज लेना तुम मुझे
अँधेरी रातो में
किसी पगली के बातो में
दोस्तों की यारी में
रोंपे हुए किसी क्यारी में
जब कभी यदि मैं न आऊँ,
खोज लेना तुम मुझे .......... 

वो बेशकीमती दो पल .....

डिअर "गरी",

ये बात तब की है जब मैं लखनऊ में था, और तुम बेबीअन में किसी पार्टी में गयी थी, ये उसी शाम की याद है, जो आज तक इन आँखों में रोशन है..




आज मुझे तुमसे फिर से प्यार हो गया, कहने को तो ये सिर्फ दो मिनट की मुलाकात थी, लेकिन इन दो मिनट में, मैंने अपनी पूरी ज़िन्दगी जी ली, कैसे?

हुआ यूँ की मेरा इस ज़िन्दगी का मकसद तुम्हारे चेहरे पर खुसी और हँसी है, वो इन दो पलों में मैंने उसे पा लिया, अच्छा बस! बस! अब बोर मत हो, वरना अभी तुम कहोगी, की अजीब चांटऊ है,

लेकिन "गरी", सच बताऊँ तो आज तुम बहुत सुन्दर लग रही थी, अपने किस्मत पर नाज़  हुआ की तुम मुझसे प्यार करती हो! वैसे मुझे तुम हमेशा ही अछि लगती  हो..

कई  रातों से मैं सो नहीं पा रहा हु, नींद ही नहीं आती, क्योंकि दिल में एक बेचैनी है की अब यहाँ से जा रहा हु, तो तुम्हारा ख्याल कौन रखेंगा? अब तुम कहोगी की तुम्हारे पहले तो भी मैं खुद का ख्याल रखती थी न, तो आगे भी रख लुंगी, तुम मेरी चिंता मत किया करो ......

आज सुबह से ही ज्यादा कुछ अच्छा नहीं लग रहा था, तुम भी परेशां थी, शुभ की भी तबियत अछि न थी, तो तुम्हे परेशां करने का मन भी नहीं हो रहा था, और जब तुम तैयार हो गयी होगी तो मैं तुमसे कहना चाहता था की एक बार तुम्हे देखना चाहता हु, लेकिन हिम्मत ही नहीं हुई, और देखो न तुमने अपने आप जान लिया की मैं क्या चाहता हूँ, और बिना मेरा कहे तुमने हैंगआउट कर दिया, शायद एहि तो प्यार है न!!

फिर तुम वहां पहुँच  गयी, कई बार लगा की तुमसे कहूँ की "गरी" एक बार तुम नीचे आ जाना, तुम्हे देखना चाहता हु, लेकिन तुमसे वायदा किया था की कभी कोई ज़िद्द नहीं करूँगा, और न हिम्मत ही हुई तुमसे कहने की, मन में ये भी था, की तुम इतने अचे मन से फंक्शन में गयी हो..वह एन्जॉय कर रही होगी, और कही मैं तुमसे अपनी फालतू  की ज़िद्द से तुम्हारा मूड-ऑफ  न कर दू, लेकिन वो हुआ जो मुझे कभी यकीन नहीं हुआ..वो शाहरुख की मूवी का डायलाग है न, पूरी सिद्दत से कुछ चाहो तो पूरी कायनात..उसे पूरा करने में लग जाती है..

और आपने खुद से ये कहा की अभी! तुम्हारा ऑफिस..मैं तुरंत भागा ऑफिस से क्योंकि मैं इस पल को कैद कर लेना चाहता था, मैं इस पल को जी लेना चाहता था, और सच बताऊ तो मैं तुम्हे देखना चाहता था..

तुमने मुझे बताया था की सफ़ेद बॉर्डर वाली साड़ी पहनोगी तो जब मैं बेबीअन के गेट पर wait कर रहा था, तो मैं तुम्हे सफ़ेद बॉर्डर वाली साड़ी में ही, इमेजिन कर रहा था, सोच रहा था की अभी तुम उसी साड़ी में आओगी, बार बार मैं अंदर झांक रहा था, की कहीं तुम आ तो नहीं गयी, और फिर तुम आयी..

सच बताऊँ तो मैंने तुम्हे दूर से ही देख लिया था, फिर एकदम से मैं गेट के सामने से हट gya, क्यों हट गया, क्योंकि मैं अगर  तुम्हे देख लेता(जी bhar के) तो सच में तुम्हे मेरी नज़र लग जाती, और पता ही, गेट पर से हटने  के बाद मेरे मुह से पहला वाक्य क्या निकल था, की वाओ!! क्या लग रही हो तुम..

और फिर मैंने अपने आप की तुरंत संभाल और बोला की तुम्हे मेरे नज़र न लगे, यूँ तो तुमने काली कलर की साड़ी पहनी थी, लेकिन जब तुम आ रही थी तो एक प्रकाश, एक औरा तुम्हारे साथ आ रहा था, तुम्हारे चेहरे पर एक मुस्कान थी, जो तुम्हे और ज्यादा, कहीं कहीं कहीं कहीं कहीं ज्यादा खूबसूरत बना रही थी, और मैंने तुम्हे दिल से धन्यवाद दिया की, अपनी एक झलक दिखलाने के लिए, शुक्रिया, पुरे दिल से शुक्रिया, इस पल को मैं अपनी पूरी जिंदगी तक जियूँगा..

तुम आयी और बगल में khadi हुई, लगा की मेरा पूरा ब्रम्हांड उसी जगह आकर सिमट गया हो, और मैं दिल से एहि चाह रहा था की समय एहि पर पर एक जाए और इन पलों में हर पल तुमसे प्यार , बहुत प्यार होता गया, उन दो पलों में मैं कई बार मार और जिया था..साँसे शायद अटैक सी गयी थी कहीं, बस रुकने ही वाली थी तुमने बोल दिया की "अभी", मैं तुमसे ही हु..

आज पहली बार लगा था की मैं भगवन द्वारा रचित इस पूरी सृष्टि की सबसे उत्कृष्ट रचना देख रहा हु, महसूस  कर रहा हु, अपने में, अपने अंदर, लगा की भगवन ने खुद से ही एक वरदान दे दिया हो, उन दो पलों का..

वैसे तुमने ज्यादा मेक-उप नहीं किया था, लेकिन जितना भी किया था, सब एकदम संतुलित था और सलीके का था, मैं एक बात कहूंगा की उन दो पलों में होश में नहीं था..मैं अपने मोबाइल के कैमरे से उन पलों को कैद करने की असफल कोशिश करने लगा, लेकिन "गरी" ये दो पल तो दिल में chap गए थे..

तुम्हारी साड़ी, तुम्हारी बिंदी , तुम्हारे गहने  वो सब आज तक  दिमाग में घूम रहा है, और सबसे उज्जवल था वो था तुम्हारा चेहरा..और बार उस चेहरे पे आती मुस्कान वही मासूमियत थी, जिसे तुम बार -बार रोक लेती थी, फिर तुमने एक ऐसी  स्माइल की मुझे देखकर की मुझे लगा की मैंने उस दो पल में मैंने अपनी सौ  जिंदगियां जी ली हो..

थैंक यू "गरी"..तुम्हारा "अभी"



३० अक्टूबर २०१६




मुझे मेरे "गरी" का साथ चाहिए
मुझे मेरी "गरी" के साथ हमारे सपनों के घर में रहना है..
वो घर जो ज्यादा बड़ा न हो..
बस एक कमर हो..और तुम्हारी खुद की डिजाईन की हुई रसोई हो..

जहाँ वो मेरे साथ रहें..जब वो कहना बनाये
तो भी उसका चेहरा दिखाई दे..
जब गर्मी में रोटी banate वक़्त
उसके माथे से पसीना बहते हुए नीचे..
aaye गर्दन की तरफ,
तो मैं खड़ा रहूँ उसके बगल और
अपने अंगोछे से उसका 
पसीना पोंछ दू..ये देखकर तुम मुस्कुरा दो..

मैं बैठ जाऊं उसी रसोई में, 
और तुम
गरम-गरम रोटियां बनाती  रहो..
और मैं उन रोटियों पर  घी लगाऊ..
और एक ही थाली में सब्जी निकाल कर..
पहला कौर तुम्हे खिलौन..

तुम मना करोगी..तुम एहि करती आयी हो हमेशा 
पहले दूसरों का ख्याल रखना..
लेकिन फिर भी मैं तुमसे हमेशा की
तरह बोलूं की 
"पहले भगवन को तो भोग लगा दूँ"
और तुम कहो..हस्ते हुए..
"तुम भी न"

फिर एक कौर तुम्हारे मुह में,
और एक कौर अपने मुह में
डालते हुए हम साथ-साथ कहना ख़तम करें!

फिर मैं जब कहूँ  की मुझे मीठा खाना है..
तो तुम
शक्कर खाकर एक मीठी से स्माइल 
दे दो हमें
और बोलो लो हो गया
मुह मीठा..

फिर हम एक दूसरे को देखकर मुस्कुरान दू
और इस बार 
मैं तुमसे बोलूं की
"तुम भी न!!"

-- "अभी" 


तुम्हारी बहुत याद आती है..

"गरी"! आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है..
थक जाता हूँ..दुनिया के काम करते करते
तुम्हारी चुन्नी..की ठंडक..को तरस रहा हूँ..

देखो न "गरी"!
तुम्हारी कसम को पूरा करने को..
कितनी दूर निकल आया हु मैं..
कितना दूर चला आया मैं..
तुम्हारे पास से...

फ़ोन पर तुमसे बात रोज़ बात हो जाती थी
पर तुम्हारी सूरत देखे बिना..
कहाँ तसल्ली हो पाती है.. 
देखो न "गरी"!




यूँ, तो हर वक़्त तुम्हारी याद आती है "गरी"
पर जब किसी कपल को साथ में देखता हु..
तो बरबस मेरे आँखों से आंसू चालक आते है
फिर दो पल रुक कर तुम्हारी सलामती  की
दुवां  करता हु..और 
शुक्रिया  ऐडा करता हु..
ऊपर वाले का  जिसने मुझे मेरे "गरी"
से मिलवाया..
और उस पल ही
हाँ "गरी" उस पल ही
तुमसे दूर होने का एहसास समझ पता हु...

कभी कभी दर्द होता था,
कभी डर लगता था..
तो तुम्हे फ़ोन लगा लिया करता था
रिक्वेस्ट  करके तुमसे मिल लिया करता था
और तुम्हारे सीने से चिपक कर रो लिया करता था...
यहाँ  तुम्हारे बिना! झूटी मुस्कुराहटों  का ही साथ ले लिया करता हु..




"गरी" सच में बहुत अकेला हो गया हूँ..
"माँ" की कमी  तो काटती  ही रहती है, 
हर दम मुझे..
तुम्हारे प्यार की जन्नत से दूर..रह कर
बेचैन हो गया हूँ..

"गरी" सच में हर पल तुम्हारी याद बहुत आती है..

- Aviral