जानती हूँ, तुम सुनते हो,
पर कभी-कभी,
कभी नहीं सुनते।
प्रार्थनाएं सारी चूक जाती हैं,
जीवन व्यथित होकर बीत जाता है,
और तुम्हारी मुस्कुराती छवि चुप रह जाती है।
आज आँसू के ही दीप जलाती हूँ,
और अश्रु के ही फूल चढ़ाती हूँ।
इस बार तुम सुन लेना,
क्योंकि अब तो कुछ भी नहीं,
जिसके सहारे तुम्हें पुकार सकूँ।
सुना है, आँसू के एक बूंद के सागर में,
तुम डूब जाते हो, और
भक्त की नैया पार लगा देते हो !

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.