Powered By Blogger

Total Pageviews

Sunday, February 12, 2017

मेड फॉर ईच अदर



हमें कभी नहीं लगा हम "मेड फॉर ईच अदर" टाइप कपल हैं। प्रेम विवाह में प्रेम का वह प्रबल वेग सदा अनुपस्थित रहा जो लोगों को पंजो के बल चला ले जाता है। एक दूसरे के इतने उलट हैं कि बस थोड़ा बहुत ही है जिसे कॉमन कहने का भ्रम पाल पाए। इतने सारे विलोम में कॉमन हमारा संघर्षों से भरा जीवन था। अपना नुकसान भले हो जाए पर कभी किसी का दिल दुखा पाने का साहस नहीं था। बस इसी जरा से कॉमन से लगा एक दूसरे को समझ पाएंगे। और जिस बात ने हमें जोड़ा वह हमारी नियति थी कि हर बार एक दूसरे के सामने ले जाकर खड़ा कर देती थी। 

कई बार लगा हम साथ नहीं चल पाएंगे, अलग हुए पर नज़र उठाई तो सामने दूसरे को पाया। इतने संयोगों के बाद लगा शायद हमें साथ चलना चाहिए और चल पड़े। लड़ते-झगड़ते 16 April को 07 साल हो गए, इस सफर को शुरू हुए। अब लगता है शायद हम मेड फॉर ईच अदर ही थे, नहीं भी थे तो क्या फर्क पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.