हर मुलाक़ात पर ये सोच के दिल घबराता है
की अब की, कहीं ये पल,
तेरी आखरी सौगात तो नहीं ?
कहीं ये आखरी मुलाक़ात तो नहीं ?
अगर हुई..तो हर बार की तरह
तेरा चेहरा आखों में भर लूँगी
तेरी खुशबू का इत्र बना के
हर दिन उसे ओढ़ा करुँगी
दुनिया से छुपकर
जो चुटकी भर सिन्दूर से मुझे सजाया था
उसकी यादों लाली से श्रृंगार करुँगी
इस बार न कोई वादा लुंगी
न फिर मिलने की आस
न झूठी कसमें न खोखले सपने लूँगी
बस बिलखते दिल से सच्ची दुआयें दूँगी
मेरी प्रार्थनाओं में तुझे शामिल किया करुँगी
जो चाहे मांग के ले जाना
जो तुम्हारा छूटा है मेरे पास
इक काला धागा, इक अँगूठी
सूखे गुलाब की टूटी पंखुड़िया,
इक टूटा दिल,अनगिनत आसूँ,
और कचोटती हुई बिखरी यादें
ये मेरी अनमोल सौगाते ना दे सकुंगी
काश..ये मेरी बेचैनी, मेरी घबराहट झूठी हो
काश कि तुम इक बार कह दो
कि ये सच नहीं तम्हारा वेहम है
क्या कभी दिल से धड़कन जुदा होगी ?
तेरे मेरे बीच में आखरी मुलाकात कभी ना होगी....
काश कि तुम कह दो.....काश......

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.