Powered By Blogger

Total Pageviews

Wednesday, October 12, 2011

Sharad Purnima

बचपन से माँ से सुनता आया हु की शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत बरसता है, कल रात मै जगता रहा और खड़ा चन्द्रमा की तरह देखता रहा की आसमान से कब अमृत बरसेगा, बहुत देर तक इंतज़ार किया..शायद सुबह के चार बज गए थे। माँ की बातो पर यकीन जो था। सुबह के चार बजे..चिडियों ने चकना शुरू किया और धीमे दीमे, माध्यम सी महकती हवा चली..वातावरण में ठंडी अपना पैर पसारने लगी, बगल के रातरानी के फूलो ने भी हवा को अपना दोस्त बना लिया. रात की पाली jald hi khatam होने lagi। dekhte देखते सुबह के चार बज गए थे और माँ उठ चुकी थी। माँ अब भी सुबह टहलने जाया करती थी। मुझे अब भी याद है बचपन के वो दिन जब मै भी माँ के साथ जाया करता था, माँ आगे आगे चलती थी और मै उनके कदमो से कदम मिलाने के लिए दौड़ लगाया करता था।
आज कई साल बाद मुझे अपने काम से थोडा समय मिला तो मैंने तै कर लिया की आज मै भी माँ के साथ जऊँगा...और चल दिया माँ के साथ। उनका साथ कई सालो के बाद मिला है...आज भी माँ की तेजी उतनी ही है हा ये जरूर है की मुझे अब उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ी। रास्ते में माँ के साथ बहुत साडी बाते हुई जो जीवन की आप धापी में माँ मुझसे कह ही न पाई। माँ कितनी अकेली हो गयी है..ये आज पता चला है मुझे। लौटते वक़्त हमने माँ की पसंद की करारी करारी जलेबी ली..माँ ये देखकर बहुत खुश थी। मैंने आज यह निशे कर लिया की जल्दी से जल्दी मै माँ के पास आकर रहने लगूंगा।
रात के खाने के वक़्त मैंने माँ से पुचा माँ कल तो अमृत नहीं बरसा, तो माँ यह सुनकर हसने लगी...बोली बेटा! तू मेरे साथ आकर रहने लगेगा इससे बड़ी खुसी मेरी लिए क्या होगी...इससे ज्यादा भगवन अमृत मेरे ऊपर भगवन क्या बरसेगा...माँ की बातो को सुनकर मुझे रोना आ गया...सच में सरद पूर्णिमा पर अमृत मुझे मिल गया...