Powered By Blogger

Total Pageviews

Thursday, December 5, 2019

I sense Her presence Very Often

"I sense Her presence Very Often. And My Life and Everything in it is just as it was when She was Walking with Me Together."

"Our love that our generation may not understand but the love Us took with them forever."

Monday, September 16, 2019

हर किसी को हर सुख नहीं मिलते.......

मैं बैठना चाहता हूँ
देर तलक तुम्हारें कांधे से
सिर टिकाये ,
कुछ घण्टे अपने दोनों पांव
नदी में डाले
जीवन की सारी थकन ,
उतार -चढ़ाव, उलझनें, परेशानियां
उतार रख देना चाहता हूँ
कुछ आँसुओं को तर्पण
कर देना चाहता हूँ
.......................

जाने दो हर ख्वाहिश
पूरी होती है भला?

Mai Aur Wo

-पूरी किताबें पलट कर देख ली मैंने तुमने हमारी कहानी नहीं लिखी है इसमें।
-हाँ नहीं लिखी।
-क्यों?
-क्योंकि हर बात लिखनी भी जरुरी नहीं।
-पर तुम्हें लिखना चाहिए था।
-क्या था लिखने लायक हमारी कहानी में
मेरी जैसी एक नायिका जिसने प्रेम में खुद को इतना समर्पित कर दिया कि खुद का वजूद ही भूल गयी बहुत सालों तक या तुम्हारें जैसा नायक जो अपनी जिंदगी सारे निर्णय अपने हिसाब से लेने के बाद भी हमेशा एक कशमकश में रहा, बरसों बाद भी उसे समझ नहीं आया उसे कि उसके लिये क्या जरूरी है।
-पर बहुत से यादगार पल भी तो थे।
-पर उसका परिणाम क्या था...विरह की वेदना,दो अलग छोरों पर जाते हुए दो लोग और एक -दूसरे के उतनी ही करीब आती उनकी आत्मा। कितना खालीपन, कितना अधूरापन है दोनों की जिंदगी में।
कहते है मृत्यू के समय इंसान किसी भी तरह से परिपूर्ण ही रहता है अगर उसका अधूरापन तब भी जिंदा हो तो वह न जाने कितने जन्मों तक भटकता ही रहता है।
हमारी कहानी में भी जब दोनों मृत्यू के समीप होंगे तब एक अधूरापन घर कर जायेगा और ना जाने कितने जन्मों तक हम यूँ ही भटकते रहेंगे और कभी भी पूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
-ह्म्म्म.. सही कहती हो तुम ,सबकुछ होकर भी कितना खाली सा जीवन है हम दोनों का ..लगता है जैसे बरसों से कोई प्यास गले में अटकी है ,घड़े भर पानी पीने के बाद भी ये प्यास बुझ ही नहीं रही।
- हाँ ...इसलिये ही ये नहीं लिखना चाहती मैं ताकि कभी कोई इतना प्यासा ना रहे ,कोई कभी इतना अधूरा ना रहे कि संसार के बीच भी बैरागी बन जीते रहे...हमेशा हर कहानी बतानी जरूरी नहीं होती।
-हाँ.. कुछ कहानियां सिर्फ दो लोगों के बीच दफ्न हो जानी चाहिये।

Monday, September 2, 2019

अब जाने के बाद तुम्हारें......

बड़ी अजीब हैं ये रात भी
न जाने ऐसी कई रातें मैंने गुज़ार दी है
कुछ देर पहले शहनाइयों की गूंज थी
अब सन्नाटा है ,चिर शांति हैं।

तुम्हें याद हैं
एक रोज तुमने
मेरे कानों के झुमके में उलझने वाले उस लट को
समेटा था,
तब से उसे कुछ गुमान सा हुआ है शायद।
सम्हलती ही नहीँ मुझसे ...
न जाने कहा ख्वाबों के बादल में
आवारा बेबाक सी उडी फिरती हैं।

और वो लाल हरी चूड़ियां
इतना शोर मचाती थी ,अब शांत हैं।
शायद बस तुम्हें देख कर ही मचल उठती थी।

मेरा ये नीला दुपट्टा कुछ नाराज सा हुआ फिरता है आजकल..।
बेवक्त अंगड़ाई लिए उड़ता जाता है ।
शायद तुम जिस और गये हो...
उस ओर तुम्हें ढूंढने मचल उठता हैं।

इस रात में अजीब सी बेहोशी हैं।

कुछ देर पहले चाँद से रोशन हो रही थी ..
अब देखो घोर अँधेरे में सिमट रही ।

शायद मेरा जीवन ऐसा ही है
अब जाने के बाद तुम्हारें,
इस रात की तरह ।
कभी सम्हलता ,
कभी बिखरता, कभी ख़ुश सा ,कभी
उदासियों के बादल से घिरा ।

उस नीले दुप्पटे की तरह
फिर से आकर रंग दो न ।
जरा मेरी वो उलझी लट सम्हाल दो ना।
जरा मेरी चूड़ियों को खनकना सीखा दो ना।
एक बार तुम्हारें होने का अहसास दिला दो ना
बस एक बार तुम्हारे साथ होने का वो ख्वाब दिखा दो।

कान्हा मेरे ....
आकर वो बंसी की धुन एक बार इस मीरा को सुना दो ना।
इस घोर अमावस वाली रात के बाद एक सुनहरी वाली धुप दिखा दो ना।

Tuesday, August 27, 2019

२८ अगस्त 2019...अब उन्हें क्या कह के रोकें..

कभी लिखते हैं वो नाम ज़मीं पर मेरा,
कभी झुंझला के वो पैरों से मिटा देते हैं...

ये ही हो गयी है मेरे ज़िन्दगी..जिसके साथ जीना सीखा था वो ही मेरा नाम बार बार लिख कर मिटाते हैं..
दिक्कत ये नहीं की मिटाते हैं..दिक्कत ये है की जब उन्ही लहरों के सहारे मिटाते हैं..जिन्हे कभी हम दोनों ने मिल के रची थी..

ये तकलीफ किस्से कहूं..जिनसे जीवन का राब्ता है..वो ही अब हमसे दूर जाने की जिद्द लिए बैठे हैं..अब उन्हें क्या कह के रोकें..

Wednesday, March 27, 2019

कल्पनाओं से परे मेरी इस दुनिया में कब कदम रखोगी जाना...???

कोरे कागज पर 
बेसुध हुए आड़ी-टेढ़ी
लकीरें खींच लिया करता था
कल्पनाओं के संसार से 
निकल तुम इस कागज़ में 
आ निखर गयी जैसे..
बेरंग होकर भी
मेरी दुनिया के सारे रंग 
तुमने खुद में समेट लिये हो जैसे..

तुम्हारीं नाक बनाते वक्त
मैंने उस पर बैठे उस गुस्से को 
निहारा कभी..
तो कभी तुम्हारीं आँखों
में पलते सपनों को अपनी आँखों
से देखा है..

तुम्हारें लटों की उलझन 
बनाते वक्त मैं खुद कितना उलझ गया...
लोगों ने शायद इस पूरे चित्र में 
दो ही रंग देखे हो
पर मैंने समेटा है
कागज में उकेरते वक्त
अपनी दुनिया का सारा रंग
तुम्हारें गालों पर


कल्पनाओं से परे
मेरी इस दुनिया में कब कदम 
रखोगी जाना...???

Friday, March 15, 2019

गरी जी, मैंने आपको कभी लिखा नहीं ...

मैंने उसे लिखा नहीं कभी ,कभी बताना भी नहीं चाहता  था  उसके बारे में ,जैसे लोग कीमती चीजें अपने घर की तिजोरी में छिपा कर रख लेते हैं ना ,वैसे ही छिपा कर रख लिया है...

पर उसका एक -एक अंश जैसे घुल सा गया है मुझमें, मेरा अस्तित्व जैसे उसके ही किसी टुकड़े की नींव डालकर तैयार किया गया है, मेरे होने का कारण भी शायद उसका होना है ...

मैं डरता था उससे मिलने से कि शायद वो रंगरेज अपनी रंग में रंग लेगी मुझे, पर वो इतनी  बड़ी  जादूगरनी है कि बिना मिले ही अपना रंग पक्का कर लिया मुझमें उसने ...

मेरे मुस्कुराने के पीछे शायद कहीँ वो हँस रही होती है, एक कोने में खड़े होकर, जब आँसू टपकते है तो लगता है वो इस दुनिया से दूर हो अपने कमरे की खिड़की से झाँककर देख रही है, उदासी से इस दुनिया की तरफ,

जब मेरी आँखों में नींद नहीं होती तो लगता है कि कहीँ वो करवटें बदल रही  है बेचैन होकर.....

अक्सर मेरी कहानियों के किरदार में मैं उसे गढ़ने की कोशिश करता हूँ , पर जैसे ही उसका जिक्र आता है सारे किरदार जैसे छुप से जाते हैं उसकी मौजूदगी में, मेरी कविताओं की शुरुआत उससे करने की कोशिश में मेरे शब्द ही मन के दूसरे दरवाजें से छुपकर निकल जाते हैं...

उसकी नामौजूदगी में भी उसकी मौजूदगी कहीँ महसूस होती है....

पर मैंने उसे लिखा नहीं कभी....

Tuesday, March 12, 2019

प्रेम में गिनती और मात्राएँ नहीं होती...गरी जी..

अब जब तुम चंद घण्टों
का हिसाब करने लगी  हो मेरे साथ
तो मैं बताता हूँ
तुम्हें इस इश्क में तुम्हारें संग
रतजगे करने को
अनगिनत ख्वाब खर्चें है मैंने।

अब जब तुम बताने लगी हो
अपनी प्यार की सीमायें
तो बताता हूँ मैं एक बात
इस बन्धन को निभाने के लिये
ना जाने कितनी सीमाओं को
लांघा है मैंने।

तुम कहती  हो थक गयी  हूँ मैं
तुम्हारें साथ चलकर
तो सुनो मैं इस मोहब्बत में
बहुत दूर आ चूका  हूँ
अब यहाँ से लौटना नामुमकिन सा है।

अब जब तुम कह रही  हो
कि तुम्हें मुझमें कोई दिलचस्पी नहीं
तो बताता चलूं कि ना जाने
कितने शौक कितनी आकांक्षाएं
मैंने सुपुर्द कर दी
तुम्हारें इस प्रेम की अग्नि में।

अब जब जिंदगी से तंग आ चुकी  हो तुम
क्योंकि मैं तुम्हारें जीवन का हिस्सा हूँ
तो बताता  हूँ
मैं उस ज्वाला की तरह
धधक रहा  हूँ जो सबको
मोक्ष देकर भी अंतहीन
ज्वलंत है।

अब जब तुम जताने लगी हो एहसान
इस प्यार में किये गये वादों का
तो एक बात कहूँ
इस प्यार में ना जाने
कितनी कसमें तोड़ी है मैंने।

अब जब तुम कह रही  हो
कि तुम बंट रही  हो
मुझमे और दुनियादारी में
तो सुनो
ना जाने कितने टुकड़े हुए हैं मेरे
कुछ हिस्से मेरे लखनऊ के उस एक कमरे के  घर छोड़ आया  हूँ
और कुछ तुम्हारें वजूद में सिमट के रह गये।

अच्छा तुम्हेँ गुमान है कि
बांटी है तुमनें मेरे साथ अपनी नींदे
तो सुनो इन रतजगों में मैंने
जलाई है अपने किस्से और कविताएँ।

देना-लेना
हिसाब किताब व्यापार का हिस्सा है
प्रेम में गिनती और मात्राएँ नहीं होती...गरी जी ।

Wednesday, February 27, 2019

जो सबसे पहले सपना हमने साथ में देखा था..

गरी जी, आपको याद जब हम पहली बार मिले थे और फ़ोन पर बहुत देर बात हुई थी, तो मैंने तुमको एक सपना दिखाया था की तुम डॉक्टर बनोगी, तो तुमने कहा था की तुम बस सपने दिखाओ..तब मैंने तुमसे ये बात कही थी की ये सपना एक हक़ीक़त जरूर बनेगी, और जब एक दिन हम कभी नहीं मिल पाएंगे तो तुम्हे हमारा सब कुछ भूल जाओगी लेकिन सिर्फ ये अचीवमेंट बाकि रह जाएगी बाकि सब चला जाएगा.

2014 में शुरू हुआ ये संघर्ष 2019 में आखिरकार पूरा हुआ..बीच में न जाने कितने उतार चढ़ाव आये, उमीदें टूटी, वक़्त ने बड़ी  ख़ामोशी  से  हमारे ऊपर वार किये, हमने हर वार झेले, और पूरी
हिम्मत से लड़े..पता है जब भी मई तुमसे दूर  रहकर   थक जाता था तो मई तुम्हे याद कर लेता था..अपने वॉलेट से तुम्हारी फोटो देखकर फिर से जीवंत हो उठता हूँ..तुम हमेशा से ही मेरे प्रेरणा रहे हो, और हमेशा रहोगे..

पीएचडी. हम दोनों का साथ में देखा गया पहला सपना था, और तुम्हे याद है जब भी हम बात करते थे की एक दिन तुम डॉक्टर बन जाओगी तो हम दोनों के ही रौंगटे खड़े हो जाते थे, मैं हमेशा से तुम्हे उस जगह देखना चाहता था जहा पर तुमको देखने के लिए तुम्हारे नाम के आगे डॉक्टर लगाए..और ये पहचान तुम्हारी द्वारा खुद से बनाई गयी खुद की पहचान हो, और देखो तुम्हारी मेहनत रंग लायी..पता है तुमसे मिलने के बाद मैंने सोच लिया था की मैं तुम्हे आगे पढ़ने के लिए मोटीवेट करूँगा..क्यों पता है तुममे  मुझे  वो  ललक  दिखती थी जिसको कुछ सीखना था और  अपने field में ही आगे बढ़ना  था..मैं जनता था की मैं तुम्हे सपोर्ट करूँगा हर लेवल पर..तुम्हारे अंदर एक गज़ब की लड़ाकी(योद्धा) जो कभी हार नहीं मानती थी..मैं जनता था की तुम्हारे साथ रहूँगा तो मैं कभी हार नहीं सकता ..मेरा सर  कभी भी नहीं झुकेगा..और इसिलए मैं तुमसे हमेशा कहता हु की तुम मेरा कभी न टूटने वाला गुरूर हो..तुम मेरा वो अभिमान हो जिसका तिलक मैं हर दिन अपने माथे पर करता हु..

पता है इन पांच सालों में तुमने न जाने कितने लोगो की अवहेलना सुनी, लेकिन तुम सब कुछ सेह लेती थी, तुमने कभी किसी को प्रतिउत्तर नहीं दिया..मैं आज तक नहीं समझ पाया की तुम्हारे अंदर इतनी सहनशीलता कहा से आयी..तुमने कभी किसी से शिकायत नहीं की(मुझे छोड़ कर), बस अपने एक लक्षय की तरफ बढ़ रही थी..मैंने तुम्हारे फ़्रस्ट्रेशन भी देखि है और तुम्हारे उल्लास भी देखा है..पता है एक बात तुम्हे बताता हु तुमने जिस दिन तुमने पीएचडी का फॉर्म भरा था न, मैंने उसी दिन तुम्हारा नंबर अपने फ़ोन में डॉक्टर नाम से सेव कर लिया था..मेरा अटूट  विश्वास है तुम पर और हमेशा रहेगा..मुझे पता है तुम कर ले जाओगी..बीमारी ने भी तुम्हे तोड़ के रख दिया..इतनी छोटी उम्र में तुम्हे बहुत सारे बिमारियों ने तुम्हे घेर लिया..लेकिन तुम उठी हो..तुमने हर रुकाओतो को हराया है..मैं हमेशा से सोचता था..की मैंने इस जीवन में बहुत कुछ मिस कर दिया..और तुम्हारे सेवा नै कर पाया..लेकिन तुमने डॉ. बन कर एक उचाई सेट कर दी की किसी भी मुश्किल को हराया जा सकता है..

याद है जिस दिन तुम्हे viva की डेट अन्नोउंस हुई थी न उसी दिन से लेकर 25 तारिक तक मैं तुमसे ज्यादा स्ट्रेस में था..क्यों? मैं जानता था की तुम वह नर्वस हो रही होगी अकेले..लेकिन मुझे ये भी पता था की तुम्हारी तयारी उम्दा लेवल की होगी तुम उसे बेहतरीन तरीके से बोलोगी..तुम कुछ भी छोड़ोगी नहीं पढ़ने को..चूहे को भी बिल से निकालकर उसे भी पढ़ लोगी..गरी जी मैं उसे वक़्त तुम्हारे करीब होना चाहता था..लेकिन हमे तो वैसे  भी वो कहा मिला जो हम चाहते थे.. और उस दिन viva में तुम क्या बोली हो..एकदम आत्मविश्वाश से भरी हुई..सम्मान से लबालब..और पूरा सभागार तुम्हारी जय-जयकार  से गूंज  उठा ..और सच बताऊ तो तुम्हारे एक एक शब्द मेरे कानों में जब पड़ रहे थे तो मेरा रोम रोम खिल रहा था..मैं उस अभिमान में चूर हो रहा था की ये दिन मैंने अपने जीते जी देखा है..मैं रो लेना चाहता था..या खूब हंस  लेना चाहता था..या तुम्हे गले लगा लेना चाहता था..और अगर मेरे गले में अगर मोतियों की माला होती हो मैं उसे वह खड़े ऑफिस बॉय में बाँट देता(हंस लो थोड़ा तुम भी)...और पता है तुम्हारे ड्रेस बहुत ही अछि थी..हमेशा की तरह तुमने खुद को बहुत अचे से कैर्री किया था ..और सबसे फेवरेट था..तुम्हारी हेयर स्टाइल..मेरे फेवरेट..एकदम सिंपल और खूबसूरत..
मुझे ये बात बताओ तुम इतनी खूबसूरत क्यों हो..और तुम मेरे जैसे भोंदू से प्यार क्यों किया?

जाना!! आज तुमने वो पड़ाव पार कर लिया है..जो इस जनम में तुम्हे एक अलग पहचान देगी..तुमने वो कर दिखाया जो बहुत सारे लोग सिर्फ सपने ही देख पते है..तुमने वो कर दिखाया क्यूंकि तुम आगे बढ़ना चाहती थी..लेकिन अब इस रास्ते से आगे जाना है..एक अलग मंज़िल पर पहुंचना है तुम्हे..अपने नाम के आगे डॉ. लगा है आपके और आपको उसे पुरे तरह से जस्टिफाई करनी होगी..ये एक जिम्मेदारी है..और मुझे पता है तुम हर जिम्मेवारी को बखूभी निभाती हो..गरी जी हम आपके हमेशा आभारी रहेंगे की अपने हमारा ये सपना पूरा किया..हम इस लिए भी आभारी रहेंगे की अपने हमसे प्यार किया..और हमे काबिल बनाया..हमे जीना सिखाया..और अकेले रह कर भी आपको महसूस करने के की फीलिंग सिखाई..हम आपसे बहुत प्यार करते है..और उससे कही ज्यादा हम आपको बहुत मिस भी करते है..और हर वक़्त सिर्फ आप  हमारे साथ चलती  हो..इस दुनिया में एक दिन मेरा सब कुछ चीन जाएगा..माँ-बाप भी नै रहेंगे..अगर रहोगी तो सिर्फ तुम और तुम्हारी यादें..

बोर हो रही होगी..अब तुम पढ़ते पढ़ते..गरी जी..हम आप बहुत बहुत नाज़ करते है..आप जब डॉक्टर बन गयी हो तो मेरा भी इलाज़ कर दो न..तुम्हे देखते ही मेरा दिल फड़फड़ाने लगता है..और तुम्हे याद हर वक़्त आती है..तुम एक विजेयता हो..और 110 % जीतोगी आगे भी..मैं अभिभूत हु की तुम मेरे साथ हो हमेशा..आज जो भी कुछ हु तो सिर्फ तुम्हारे वजह से वजह..प्लीज अपना ध्यान रखना और आगे बढ़ना..तबियत ख़राब मत करना..स्ट्रेस मत लेना..मैं तुम्हे बहुत मिस कर रहा हु..तुम्हे गले lagane का बहुत man है..लेकिन कुछ खाविशें अगले बार के लिए मैंने संभल के राखी है...

इस उपलब्धि की बहुत बहुत बधाई..कल पुरे ऑफिस में तुम्हारे फेवरेट काजू कतली बटवा दी है..आज के दिन अगर मैं अपने खून से लिखा खत भी भेजू तो काम है..हमारा सपना पूरा किया है अपने..हमे आज से किसी से भी कोई कंप्लेंट नै है..मैं जीत गया आज..हम जीत गए..हमारा प्यार जीत गया..हमने अपनी प्रेम कहानी अमर कर दी..अब आज मुझे मौत भी आये तो कोई गम नहीं..अब तुम मिलना हमे अगले जनम में तो फिर से हम साथ में class KG  से शुरू करेंगे और पीएचडी साथ में करेंगे..हम अपना बचपना साथ में बिताएंगे लड़ते हु..जवानी साथ में जियेंगे प्यार करते हुए..और बुढ़ापा काटेंगे एक दूसरे का ख्याल करते हुए..और मरेंगे एक दूसरे की बाहों में..याद रखना हमे..तब न तो हमारे बीच पैसा आएगा, न उम्र आएगी न कोई जाट-पात..सिर्फ प्यार रहेगा..और रहेंगे गरी और अभी..लव यू..मिस यू 234 , 486

Friday, February 15, 2019

मै शहीद होता अगर वो सामने से आते

मै शहीद होता
अगर वो सामने से आते ,
युद्ध करते
मैं बहुत खुश होता
इस धरती से लिपटते वक्त।
पर दुःख है मैं बेमौत मरा
दुःख है कि इस देश में
जिसे मैं अपनी माँ कहता हूँ
उसके आँचल में सिर्फ
मुझे ही सुरक्षा नहीं मिलती।
मुझे दुःख नहीं कि
मैंने बिन बताये कह दिया अलविदा
दुःख है कि मैं
बता नहीं पाऊँगा अपनी माँ को
कि मैंने हार नहीं मानी थी
मैंने जान गवां दी बिना लड़े।
अगर वो सामने आते
मैं अपने सीने पर गोली
खाता और गर्व से कहता
मैं शहीद हूँ
पर दुःख है
कि उन्होंने मेरे उस
सैनिक होने के गर्व समाते सीने को
ही धोखे से क्षत विक्षत कर दिया।
हाँ रोई होगी मेरी माँ
मेरे चीथड़े से भी लिपटकर
पर उसका क्या जिसका
एक टुकड़ा भी ना मिला।
युद्ध में मरता तो सुकून से सोता
पर अभी सुकून नहीं है।
मैं एक सैनिक हूँ
मैं शायद लाखों लोगों की सुरक्षा करता हूँ
पर मेरे मृत्यु पर वही लोग
राजनीति करते हैं
नेताजी कहते है
सैनिक है तो मरेंगे ही।
मुझे स्वीकार है मृत्यू
पर युद्ध में लड़ते हुए
इस तरह निहत्थे नहीं
बिना लड़े नहीं।
आपकी आँखों में शायद आंसू हो,
मेरी आँखों में आक्रोश है।
आपका मन शायद शांत हो जाये,
मेरा मन अशांत है।
आप भूल जाओ शायद मेरी मौत को
अगले अटैक की खबर आने तक,
और अगले शहीदों की गिनती होने तक।
पर मैं अशांत ही रहूँगा..
आक्रोशित रहूँगा..
जब तक शहादत को प्राप्त नहीं करूंगा
अपने दुश्मनों को मारकर।

क्योंकि हम सो जाते हैं।

  
...क्योंकि हम सो जाते हैं। और जागते ही तब हैं जब कोई विस्फोट या आतंकी हमला हमारे देश में होता है, तब ही जब शहीद हो जाते हैं कई जवान, तब ही जब ऊँगली उठती हैं हम पर, तब ही जब कोई हमारा देश महान वाला ईगो हर्ट कर देता है, और खास तौर पर जब ये सब पड़ोसी देश ने किया हो।
...क्योंकि हम सो जाते हैं। और जब ऐसा कुछ हो जाता है, तब जाग जाते हैं पक्ष विपक्ष में बैठे लोग, तब जाग जाते हैं वीर कवितायेँ लिखने वाले कवि, तब जाग जाते हैं मुंह बंद रखने वाले अख़बार, तब जाग जाते हैं सभी समाज सेवी और उनके लोगो और बैनर, तब जाग जाती हैं ढेरों कैंडल्स, तब जाग जाते हैं लोग जो पुलवामा नाम का कोई देश का हिस्सा है ये तक नहीं जानते थे।
...क्योंकि हम सो जाते हैं। क्योंकि हमें आदत है सोने की चैन से। क्योंकि ये आदत उन्ही की वजह से है जिनके शहीद होने पर हम जाग गये हैं। क्योंकि हमे पता है हम कुछ नहीं कर सकते अपने बल पर । क्योंकि हमें डर है कि अब क्या होगा जब वो नहीं हैं। क्योंकि कल फिर जब कोई और आ जायेगा तो हम फिर सो जायेंगे। और फिर से सोने के लिए जागना जरुरी है।
...क्योंकि हम सो जाते हैं। और जब जागते हैं तो अपनी खुली सोच से ऐसे आर्टिकल लिखकर अंत में अपना टैग 'फलां फलां ब्रांड अम्बेसडर' लिखकर लाइक बटोरने होते हैं। और जब जागते हैं तो हमें पहुँचना होता हैं अपना बैनर, एक झंडा और ढेर सारा ज्ञान लेकर श्रद्धांजलि सभा में। और जब जागते हैं तो थोड़े बहुत आंसू बहाकर हमें करना होता है क्रोध और लगाने होते हैं तमाम नारे। हमें बनना पड़ता है देशभक्त।
...और ऐसा सब इसीलिए करते हैं क्योंकि हम जाग जाते हैं। हम जाग जाते हैं ये सब विस्फोट और हमले होने के बाद। पर अफ़सोस है कि हम पहले नहीं जाग पाते। और फिर बाद में जब ढूंढें जा रहे होते हैं कारण अनेक और दोषी तमाम, तब उठता है एक सवाल कि ऐसा क्यों हुआ? जवाब सिर्फ एक होता है और वो ये कि '...क्योंकि हम सो जाते है।'

Thursday, February 14, 2019

दु:ख सबका एकाकी होता है!


हम एक राष्ट्र की तरह अपने नागरिकों/शहीदों की मौत पर सामूहिक रुदन, संघर्ष करने में हमेशा नाकाम रहे हैं।
कल से न जाने कितना कुछ लिख लिख कर मिटाया है। ऐसा भी लिखा कि आँसू निकले और ऐसा भी कि गाली खाता लेकिन फिर वही बात कि हम सब एक घटना से जन्मे दुख संताप को लेकर चलने वाले हैं। हमारे आस पास भीड़ है, और भीड़ लाश को दफ़ना/जला कर वापस अपने घर लौटती है और घर में घुसने से पहले अपने पैरों पर पानी डाल राख धो लेती है।
वो जो अभी लगभग उसी रैंक के आस पास सेना में हैं वो, या जो चले गये उनके परिवार, या जो बचे हैं उनके परिवार, या जिनके पिछली घटनाओं में चले गये उनके परिवार, ये दुख साझा उनका है। वो क्या सोच रहे होंगे मुझको ये जानना है। उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति क्या है ? कुछ दिन पहले एक ख़बर पढी थी कि मुआवज़े की जो घोषणा उस शहीद के लिये हुयी थी जिसका सर भी सीमापार से नही आया था, उसकी बेवा मंत्रालय के बाहर भटक रही थी। अब पता नहीं क्या हुआ होगा। हनुमन्थप्पा के अलावा नाम भी टीक से याद नहीं हमें अब तो और जिनको याद भी होगा उनको भी क्या?
इसलिये फिर वही बात कि दुख उनका एकाकी है। हम सबने कल खाना खाया होगा, अपने बच्चों, प्यारों के साथ वक्त बिताया होगा, व्यथित ही सही पर कल का हमारा दिन या आगे आने वाले दिन सुरक्षित है। जो चले गये उनके प्यारे कैसे रहेंगे ?? झेलेंगे और क्या।
हम सब ऑफ़िस पहुँच गये। वो लाश का इंतज़ार कर रहे होंगे। उनकी लाश बटोरी जा रही होगी।
लिख कर पोस्ट करने, पढ कर यहाँ भी शेयर करने में 'किनारे से निकल लेना' जैसा भाव मन में आ रहा है। हमको नहीं पता कि किसके दुख से क्या होगा मगर सब जगह दुख दुख का भाव सुनकर खीज हो रही है। पकड़ पकड़ कर ये कहने का मन हो रहा है कि सब चोर हैं। हम भी तुम भी।
हम सब सड़क पर नहीं काम पर हैं!
हम सब!

Tuesday, February 12, 2019

कुछ इश्क माथे की चुम्बन से पाक होते हैं।



एक स्पर्श तुम्हारें होठों का
मेरी पेशानी की उभरती लकीरों पर
ना जाने कितनी तकलीफों को
दरकिनार कर सुकून दे जाता है।
पलकों को चुमकर हर वक्त मेरे ख्वाब
सहेज लेते हो तुम।
होंठो को कभी छुआ नहीँ
ये कहकर कि माथा चुमकर
रूह चुम लेता हूँ मैं तुम्हारीं,
फिर कुछ मर्यादाओं को
बने रहने देना ठीक है।
इन मर्यादाओं और सीमाओँ
की लकीरें तुमने खिंच रखी है
हमारे बीच।
मेरी रूह तो तुमसे न जाने कबसे
लिपट चुकी है,
जब तुमनें पहली बार चुमा था
मेरी पेशानी की उस नस को।

लग जा गले कि फिर ये हँसी रात हो ना हो...

-मैं आजाद होना चाहती हूँ..
-किससे?
-इस दुनिया से..
-पागल हो..?
- नहीँ, मैं भूलना चाहती हूँ सबकुछ या समझो फिर से शुरू करना चाहती हूँ..
-मुश्किल है, ऐसा नही होता!
-हो सकता है.. अगर मैं चाहूँ..
-तो तुम मुझसे भी आजादी चाहती हो?
-तुमसे तो वैसे भी आजाद हूँ,तुमने मुझसे मेरा कुछ नहीँ छीना आज तक न मुझे बदलना चाहा।
पर ये दुनिया ,ये लोग ..कभी शिकायतें ,कभी उम्मीदें तो कभी नये रिश्तें हमेशा बांधे रखते है मुझे ..लगता है मैं बंट रही हूँ इन सबमें ..और खर्च होती जा रही हूँ बेवजह।
- आ जाओ गले लगा लूँ तुम्हेँ ..और तुम्हारा सारा हिस्सा सौंप दूँ तुम्हेँ।
दुनियाँ और लोगों की भीड़ से अलग वो दोनों बटोर रहे थे खुद को एक दूसरे से गले मिलकर और पूरा कर रहे थे एक दूसरे को जैसे।
कहीँ दूर कोई गुनगुना रहा था...
लग जा गले कि फिर ये हँसी रात हो ना हो...
शायद फिर इस जन्म में मुलाक़ात हो ना हो...

Sunday, February 10, 2019

उस बूंद को सँजोय रखा है....

-जब हम साथ होते हैं तुम कभी सेल्फी लेने को नही बोलते, हर वक्त मुझे ही याद दिलाना पड़ता है,कई बार लगता है इन मुलाकातों को सहेज कर रखने की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है, तुम्हारीं नहीँ।
- ऐसा नहीँ मैंने भी सँजोया है, हमारी मुलाकातों और बातों को बस तस्वीरें तुम्हारें पास ज्यादा सम्हली रहती है।
-अच्छा,तो ऐसी कौन सी मुलाकात और याद संजोयी है तुमने.. जरा बताओ तो?
-तुमसे पहली मुलाकात के वक्त तुमसे गले मिलकर तुमसे थोड़ा सा तुम्हें ही चुरा लिया था ,वो सम्हाल रखा है।
नये शहर में कहीं गुम ना हो जाओ इसलिये तुम्हारीं उंगलियों के बीच अपनी उँगलियाँ रख खुद के लिये तुम्हारीं जिंदगी में जगह बना ली थी ..वो सम्हाल रखा है।
तुम्हारीं फेवरेट चॉकोलेट जो तुम किसी से नहीं बाँटती उस चॉकोलेट में से एक टुकड़ा पाने का हकदार बन गया था मैं,...उस लम्हें को सम्हाल रखा है।
2 घण्टे टाइटन की शो रूम में मुझे बेवकूफ बनाकर मेरे लिये ही मुझसे घड़ी पसन्द करवा ली ..तुम्हारीं उस मासूमियत को सम्हाल रखा है।
छोटी सी बात पर झुंझला जाती हो,तुम्हारीं उस झुंझलाहट को सम्हाल रखा है।
अक्सर अपनों से मिलकर और बिछड़कर आँखों से जो मीठी बुँदे टपका देती हो..उस बूंद को सँजोय रखा है...।
- अच्छा...बस ..बस ..हो गया ..समझ गयी हम दोनों खुद को एक दूसरे में समेटते जा रहे हैं .बस दोनों का तरीका अलग है।
-हाँ इस तरह ही हम दोनों एक दूसरे के पूरक बन कर एक दूसरे को पूरा कर रहे हैं।