Powered By Blogger

Total Pageviews

Tuesday, February 12, 2019

कुछ इश्क माथे की चुम्बन से पाक होते हैं।



एक स्पर्श तुम्हारें होठों का
मेरी पेशानी की उभरती लकीरों पर
ना जाने कितनी तकलीफों को
दरकिनार कर सुकून दे जाता है।
पलकों को चुमकर हर वक्त मेरे ख्वाब
सहेज लेते हो तुम।
होंठो को कभी छुआ नहीँ
ये कहकर कि माथा चुमकर
रूह चुम लेता हूँ मैं तुम्हारीं,
फिर कुछ मर्यादाओं को
बने रहने देना ठीक है।
इन मर्यादाओं और सीमाओँ
की लकीरें तुमने खिंच रखी है
हमारे बीच।
मेरी रूह तो तुमसे न जाने कबसे
लिपट चुकी है,
जब तुमनें पहली बार चुमा था
मेरी पेशानी की उस नस को।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.