Powered By Blogger

Total Pageviews

Tuesday, February 12, 2019

लग जा गले कि फिर ये हँसी रात हो ना हो...

-मैं आजाद होना चाहती हूँ..
-किससे?
-इस दुनिया से..
-पागल हो..?
- नहीँ, मैं भूलना चाहती हूँ सबकुछ या समझो फिर से शुरू करना चाहती हूँ..
-मुश्किल है, ऐसा नही होता!
-हो सकता है.. अगर मैं चाहूँ..
-तो तुम मुझसे भी आजादी चाहती हो?
-तुमसे तो वैसे भी आजाद हूँ,तुमने मुझसे मेरा कुछ नहीँ छीना आज तक न मुझे बदलना चाहा।
पर ये दुनिया ,ये लोग ..कभी शिकायतें ,कभी उम्मीदें तो कभी नये रिश्तें हमेशा बांधे रखते है मुझे ..लगता है मैं बंट रही हूँ इन सबमें ..और खर्च होती जा रही हूँ बेवजह।
- आ जाओ गले लगा लूँ तुम्हेँ ..और तुम्हारा सारा हिस्सा सौंप दूँ तुम्हेँ।
दुनियाँ और लोगों की भीड़ से अलग वो दोनों बटोर रहे थे खुद को एक दूसरे से गले मिलकर और पूरा कर रहे थे एक दूसरे को जैसे।
कहीँ दूर कोई गुनगुना रहा था...
लग जा गले कि फिर ये हँसी रात हो ना हो...
शायद फिर इस जन्म में मुलाक़ात हो ना हो...

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.