जब से तुम आयी हो जिंदगी एक डायरी बन गयी है. हर उस छड़ को कैद कर लेने वाली डायरी वाली जिसे हम दोनों ने साथ में जिया है. हम डायरी में अपने हर दिन के सबसे अच्छे पल लिखते है न, वैसे है मैंने अपनी आत्मा में उन बीते पलों में तुम्हारे साथ जिए लिख लिए है.
जब हम बूढ़े हो जाएंगे न तो तुम मेरी इस डायरी को पढ़ोगी तो यकीनन कभी तुम्हारे आँखों के पोरों से एक आंसू लुढ़क आएगा तो कभी गुस्से में डायरी को बंद करके एक साइड रख डौगी, तो कभी बस उन डायरी के पन्नो को अपने सीने से लगा कर एक आह भर दोगी.
देखो मैं अभी से बता देता हूँ की मुझे तुम्हारे साथ बूढा होना है. आज सड़क पर चलने वक़्त तुम मुझे हाथ नहीं पकड़ने देती हो न देखना जब बूढ़े हो जाएंगे न तो तुम सड़क क्रॉस करते वक़्त मेरा है हाथ पकड़ोगी, तब शायद तुम्हे दुनिया वालों की परवाह न होगी की वो क्या सोचेंगे, मैं तो अभी भी परवाह नहीं करता. मैं आज इन पलों में को भी डायरी में लिख रहा हु..तुम पढ़ लेना|
देखो जब हम साथ में रहेंगे न तो मैं तुमसे रोज रोज अलग डिशेश की डिमांड करूँगा, तुम चिढ़ोगी और मन नहीं करेगा बनाने का, तो तुम मुझे बता दिया करना न, साथ मिल के बना लिया करेंगे. जो भी बनेगा न मैं खा लूंगा, लेकिन सुनो तुम भी साथ में खाना, ये नहीं की सबको खिला के खाओ. मैं आज इन नियमों को भी डायरी में लिख रहा हु..तुम पढ़ लेना|
देखो जब हम रोज सुबह ऑफिस जाने के लिए तैयार होंगे न तो तुम मुझसे पूछ लिया करना की तुम क्या पहनूँ? तुम पहनना अपने मन का ही, लेकिन कभी शायद मेरे सजजेस्शन से तुम अच्छा ड्रेस पहन लो. क्या है न, मैं चाहता हु की तुम हमेशा सबसे अच्छा पहनो, सबसे अछि लगो, लोग तुम्हारी तारीफ करें. तुम्हारी इस बड़ाई में कुछ परसेंट मुझे दे दिया करना. मैं आज इन अरमानो को भी डायरी में लिख रहा हु..तुम पढ़ लेना|
देखो मुझे तुम्हारे साथ पूरी दुनिया घूमना है, और हम सबसे पहले पूरा भारत घूमेंगे. कभी उत्तर के हिमालय पर्वत श्रेणियों के किनारे बसे शहरों में घूमेंगे, कभी मसूरी की सबसे ऊँची छोटी पर जाकर एक दूसरे के नाम को चिल्लाएंगे और आवाज़ बहुत देर तक इको करेगी...कभी शिमला-मनाली में ट्रैकिंग करेंगे. और पता है कभी किसी साल के ठंडी में हम पूरा राजस्थान घूमेंगे पता है क्यों? वह शर्दी के दिनों में धुप नरम रहती है तो तुम आराम से घूम लोगों और रात में ठंडी ज्यादा है होती है तो तुम मुझे ओढ़ लेना शर्दी नहीं लगेगी. और पता है कभी किसी साल हम केरल चलेंगे वहाँ की हरयाली तुम्हारी मुस्कान से मिलती जुलती है, और वहाँ के साफ़ बीचों में हम रेत में एक दूसरे के नाम उकेरगे, तुम डरना मत की समुद्र की लहरें हमारा नाम मिटा देगी, वो मिट भी जाए तो क्या हम तो साथ में है. पता है तुम्हे कभी दार्जीलिंग ले चलूंगा वहाँ की चाय फेमस है, तुम हमेशा शिकायत करती हो न की चाय अछि नहीं मिलती ट्रिप की तो शायद तुम्हे वहाँ की चाय अछि लगें. देखो मैं आज इन ट्रिप्स को को भी डायरी में लिख रहा हु..तुम पढ़ लेना और पूरा कर देना, क्योंकि तुम्ही तो बोलती हो की "अभी! दुनिया कितनी सुन्दर है, कहीं पहाड़ अचे, तो कही नदिया अछि तो कही समुन्दर अचे" तो चलना और मुझे भी घूमा देना, क्या है न यारा जब तुम एक्साइटेड होकर मेरे हाथ को कास के पकड़ लेती हो तो वो सबसे अचे पल होते है, और मुझे अपने जीवन-रूपी डायरी में उन सभी को पलों को लिखना है.
लेकिन यारा सुनो तुम सबसे पहले मुम्बई आना, वो जो फ्लैट तुमने पसंद किया था वो अब भी तुम्हरा इंतेज़्ज़र कर रही है. पता है खिड़की कहती है कब हमे पर्दो से ढकोगे? पूजा घर कहता है कब तक अकेले तुम पूजा करोगे, वो जो तुमको यहाँ तक ले कर आयी? तुम्हे इस काबिल बनाया वो अभी तक क्यों नहीं आयी? मई हर दिन बिना उत्तर दिए उठ जाता हु, उन सबसे इतना है कहता हु वो दिन भी आएगा, कहते है न सबर का फल मीठा होता है, जब वो आएगी न तो तुम सबको बहुत दिनों लड्डू के भोग लगाऊंगा. देखो मैं आज इन नामुमकिन से सपनो को भी डायरी में लिख रहा हु..तुम पढ़ लेना|
बस तुम पढ़ लेना और पढ़ते रहना| और जल्दी आना सुबह की चाय साथ में पियेंगे...
तुम्हारे इंतजार में तुम्हारा "अभी"



