Powered By Blogger

Total Pageviews

Wednesday, January 11, 2012

हे पिता तू मेरी प्रेरणा है...



वो जो लिखता था..
रोज मै उसे पढता था..

वो जो कहता था..

रोज मै उसे सुनता था..

वो जो जीता था..

उसका गवाह था मै..

गवाह भी ऐसा की सब लिख लिया दिल पर
वो आंसुवो से लबरेज जमीन पर..
कुछ उकेरता, फिर मिटाता, और फिर उकेरता

जैसे पूछता हो सवाल,
खुद ही लिखता हो जवाब
मै उसे रोज निहारता..
और वो मुझे निहारता..

दर्द से लबरेज
उसकी आँखें मिझ पर टिक जाती

वो मुझे सहलाता
और मै उसे
हमारा एक रिश्ता था
तन का भी मन का भी
और

अपनेपन का भी

इसलिए
उसका सिसकना, रोना, फद्फ़दाना
पस्त होकर कमरे में बंद हो जाना

हथेलियों में मुह दाबकर अपने आपको कोसना

सब मेरी आँखों में दर्ज है

उसके चलने की आवाज की जगह

मुझे उसके मन की आवाज आती थी

जो रोज रोज टूटता
और
हर सुबह लहूलुहान मिलता
हर सुबह दोनों जिन्दा हो जाते
एक-दुसरे के साथ

वो मुझने अपना कल देखता

और
मै उसमे

हामारा एक रिश्ता है

वो हर रोज बुनता

और
हर रोज में गुनता

वो पिता और मै बेटा....