कोरे कागज पर
बेसुध हुए आड़ी-टेढ़ी
लकीरें खींच लिया करता था
कल्पनाओं के संसार से
निकल तुम इस कागज़ में
आ निखर गयी जैसे..
बेरंग होकर भी
मेरी दुनिया के सारे रंग
तुमने खुद में समेट लिये हो जैसे..
तुम्हारीं नाक बनाते वक्त
मैंने उस पर बैठे उस गुस्से को
निहारा कभी..
तो कभी तुम्हारीं आँखों
में पलते सपनों को अपनी आँखों
से देखा है..
तुम्हारें लटों की उलझन
बनाते वक्त मैं खुद कितना उलझ गया...
लोगों ने शायद इस पूरे चित्र में
दो ही रंग देखे हो
पर मैंने समेटा है
कागज में उकेरते वक्त
अपनी दुनिया का सारा रंग
तुम्हारें गालों पर
कल्पनाओं से परे
मेरी इस दुनिया में कब कदम
रखोगी जाना...???
