काश में छत पर क्रिकेट खेलने की फोटो ले लिया होता. तो आज उन पलों को दुबारा जी सकता था. वहाँ से ज्यादा अछि क्रिकेट कभी नहीं खेली, और ये सबसे बेहतरीन पल थे.
न गर्मी का दर, न शर्दी का खौफ, बस छोटे भाई के आने का शाम होने का वेट होता था, अम्मा नीचे से चिल्लाती थी, बड़े अंकल का डर भी सताता था, लेकिन हम दोनों भाइयों में वो क्रिकेट का कीड़ा सब कुछ भूल जाता था.
बस एक ही रूल रहता था की मेरे छोटे भाई साहब हमेशा पहले बैटिंग करते थे, और मैं बौलिंग. सालो साल खेला. हम दोनों लड़ते भी थे, लेकिन क्रिकेट एक कर देता था, हमारी छत हमारे लिए लॉर्ड्स, गब्बा, ओवल, ईडन गार्डन्स सब हुआ करते थे. वहाँ से ही सीख कर छोटे भाई, एक बेहतरीन बैट्समैन बने, और मैं ठीक थक बॉलर.
सब कुछ बदल रहा था, तो हमारी छत भी बदले, आज हम वहाँ खेल तो नहीं सकते, लेकिन न हमारे अंदर का क्रिकेट ख़तम हुआ, न हम भाइयों की मोहब्बत.
मने की बस ऐसे ही लिख दिया. भैया तुम इमोशनल न होइ..मस्त रहे, मस्ती में रहे..
कुछ ऐसी ही यादें लेकर आपके सामने फिर हाज़िर होऊंगा..आपका सब का प्यार और आशिर्वाद बना रहे..


