Powered By Blogger

Total Pageviews

Monday, May 22, 2017

एक ख़्वाब मेरी आँखों से




एक ख़्वाब मेरी आँखों से फ़िसल कर तुम्हारी ओर गया है|
तुम सहेज लेना अपनी पलकों में,
और बस एक रात 
लगातार उड़ती तितलियाँ, कतरनें बीनती गिलहरियाँ देखना.... 
देखना अपने नीड़ को सहेजती गौरैया
पूरी ताकत से जाल बुनती मकड़ी 
और जतन से अण्डों को सेती बुलबुल|
तुम देखना प्रेम ठीक वैसे ही रूप में 
जैसे मैं देखती हूँ....

Friday, May 5, 2017

थोडी सी जमीं, थोड़ा आसमां, तिनकों का बस, एक आशियाँ...



थोडी सी जमीं, थोड़ा आसमां, 
तिनकों का बस, एक आशियाँ !!

माँगा हैं जो तुम से वो ज्यादा तो नहीं है,
देने को तो जान दे दे, वादा तो नहीं है !!


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

जिस्म से रूह का इक सफ़र हो तुम
आखिरी साँस में इक उमर हो तुम।।

किसी ना किया है जैसा इश्क़ तेरा मेरा
मैं दौड़ता आता हूँ कोई नाम ले जो तेरा।।

किसी ने ना किया है जैसा इश्क़ तेरा मेरा
मेरे ग़मों की रातों का तू उजला सवेरा।।

रहने दो ना नशे में तुम फेरो ना नज़र
हल्का सा ही आया है अभी चाहतों का असर।।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

कुछ अजीब ही है , मेरा दिल का वजूद,
मैं खुद से दूर , और तुम मुझमे हो मौज़ूद।

---------------------------------------------------------------------------------




Thursday, May 4, 2017

अनुपस्थिति


---------------------
तुम्हारी अनुपस्थिति सालती नहीं 
उसमें एक आश्वस्ति है कि
तुम कहीं जरूर हो
इतना भर जान लेना बहुत है

तुम्हारी अनुपस्थिति तुम्हारा नहीं होना नहीं है
यह तुम्हारा हर जगह होना है
तुम्हें मैंने पाया, किसी अजनबी की मुस्कान में
बेमौसम खिले फूल में
असमय आयी बारिश में

तुम्हें देखने की, छूने की इच्छा बदल गयी है
उस शीतलता में 
जहाँ मैंने जाना कि पास होने की इच्छा होना
पास होना ही है
चाहना भी चूमना है

यह सुख भी कम नहीं 
जब लोग प्रेम करना भूल गए हों
मेरी आत्मा को प्रकाशित रखता है
तुम्हारा प्रेम
अमावस रात्रि में दूर जलते दीप की तरह

पीड़ा मुझपर हँसती है
और मैं उसे कंठ लगाए घूमती हूँ
तुम्हारा प्रेम ऐसी सीढ़ियाँ हैं
जिनपर चढ़कर जाना मुझे कहीं नहीं पहुँचाता