Powered By Blogger

Total Pageviews

Thursday, May 4, 2017

अनुपस्थिति


---------------------
तुम्हारी अनुपस्थिति सालती नहीं 
उसमें एक आश्वस्ति है कि
तुम कहीं जरूर हो
इतना भर जान लेना बहुत है

तुम्हारी अनुपस्थिति तुम्हारा नहीं होना नहीं है
यह तुम्हारा हर जगह होना है
तुम्हें मैंने पाया, किसी अजनबी की मुस्कान में
बेमौसम खिले फूल में
असमय आयी बारिश में

तुम्हें देखने की, छूने की इच्छा बदल गयी है
उस शीतलता में 
जहाँ मैंने जाना कि पास होने की इच्छा होना
पास होना ही है
चाहना भी चूमना है

यह सुख भी कम नहीं 
जब लोग प्रेम करना भूल गए हों
मेरी आत्मा को प्रकाशित रखता है
तुम्हारा प्रेम
अमावस रात्रि में दूर जलते दीप की तरह

पीड़ा मुझपर हँसती है
और मैं उसे कंठ लगाए घूमती हूँ
तुम्हारा प्रेम ऐसी सीढ़ियाँ हैं
जिनपर चढ़कर जाना मुझे कहीं नहीं पहुँचाता

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.