जब
गांठ लगी हो
तो उसे खोलने की
कोशिश नहीं करनी चाहिए
छोड़ देना चाहिए उसे
वक़्त के हवाले कर
इंतज़ार करना होता है
धाँगों के ढीले होने का
रिश्ते में उलझने बढ़ने लगे
तो खींचना नहीं चाहिए उसे
कुछ दूरियाँ भी अच्छी होती हैं
एहसास ज़िंदा होता है
एहमियत पता होती है
रिश्तों में गांठ ना बने
इसलिए ज़रूरी होता है
ढील दे देना
चलते चले जाना
इस यक़ीन के साथ कि
एक दिन हमारा रिश्ता लौट आएगा
उसी डोर के साथ
जो ढील ना देने पर फंदा बन जाता
अक्सर वक़्त की चालों में हम
उलझ जाते हैं
खेलने लगते हैं हम उसकी बिछाई बिसात में
वक़्त इम्तिहान लेता है
वो परखता है हमेँ
हमारे रिशतों को
उसके सामने वही टिक पता है
जो नहीं लगने देता अपने रिश्तों में गांठ

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.