डिअर "गरी",
ये बात तब की है जब मैं लखनऊ में था, और तुम बेबीअन में किसी पार्टी में गयी थी, ये उसी शाम की याद है, जो आज तक इन आँखों में रोशन है..
आज मुझे तुमसे फिर से प्यार हो गया, कहने को तो ये सिर्फ दो मिनट की मुलाकात थी, लेकिन इन दो मिनट में, मैंने अपनी पूरी ज़िन्दगी जी ली, कैसे?
हुआ यूँ की मेरा इस ज़िन्दगी का मकसद तुम्हारे चेहरे पर खुसी और हँसी है, वो इन दो पलों में मैंने उसे पा लिया, अच्छा बस! बस! अब बोर मत हो, वरना अभी तुम कहोगी, की अजीब चांटऊ है,
लेकिन "गरी", सच बताऊँ तो आज तुम बहुत सुन्दर लग रही थी, अपने किस्मत पर नाज़ हुआ की तुम मुझसे प्यार करती हो! वैसे मुझे तुम हमेशा ही अछि लगती हो..
कई रातों से मैं सो नहीं पा रहा हु, नींद ही नहीं आती, क्योंकि दिल में एक बेचैनी है की अब यहाँ से जा रहा हु, तो तुम्हारा ख्याल कौन रखेंगा? अब तुम कहोगी की तुम्हारे पहले तो भी मैं खुद का ख्याल रखती थी न, तो आगे भी रख लुंगी, तुम मेरी चिंता मत किया करो ......
आज सुबह से ही ज्यादा कुछ अच्छा नहीं लग रहा था, तुम भी परेशां थी, शुभ की भी तबियत अछि न थी, तो तुम्हे परेशां करने का मन भी नहीं हो रहा था, और जब तुम तैयार हो गयी होगी तो मैं तुमसे कहना चाहता था की एक बार तुम्हे देखना चाहता हु, लेकिन हिम्मत ही नहीं हुई, और देखो न तुमने अपने आप जान लिया की मैं क्या चाहता हूँ, और बिना मेरा कहे तुमने हैंगआउट कर दिया, शायद एहि तो प्यार है न!!
फिर तुम वहां पहुँच गयी, कई बार लगा की तुमसे कहूँ की "गरी" एक बार तुम नीचे आ जाना, तुम्हे देखना चाहता हु, लेकिन तुमसे वायदा किया था की कभी कोई ज़िद्द नहीं करूँगा, और न हिम्मत ही हुई तुमसे कहने की, मन में ये भी था, की तुम इतने अचे मन से फंक्शन में गयी हो..वह एन्जॉय कर रही होगी, और कही मैं तुमसे अपनी फालतू की ज़िद्द से तुम्हारा मूड-ऑफ न कर दू, लेकिन वो हुआ जो मुझे कभी यकीन नहीं हुआ..वो शाहरुख की मूवी का डायलाग है न, पूरी सिद्दत से कुछ चाहो तो पूरी कायनात..उसे पूरा करने में लग जाती है..
और आपने खुद से ये कहा की अभी! तुम्हारा ऑफिस..मैं तुरंत भागा ऑफिस से क्योंकि मैं इस पल को कैद कर लेना चाहता था, मैं इस पल को जी लेना चाहता था, और सच बताऊ तो मैं तुम्हे देखना चाहता था..
तुमने मुझे बताया था की सफ़ेद बॉर्डर वाली साड़ी पहनोगी तो जब मैं बेबीअन के गेट पर wait कर रहा था, तो मैं तुम्हे सफ़ेद बॉर्डर वाली साड़ी में ही, इमेजिन कर रहा था, सोच रहा था की अभी तुम उसी साड़ी में आओगी, बार बार मैं अंदर झांक रहा था, की कहीं तुम आ तो नहीं गयी, और फिर तुम आयी..
सच बताऊँ तो मैंने तुम्हे दूर से ही देख लिया था, फिर एकदम से मैं गेट के सामने से हट gya, क्यों हट गया, क्योंकि मैं अगर तुम्हे देख लेता(जी bhar के) तो सच में तुम्हे मेरी नज़र लग जाती, और पता ही, गेट पर से हटने के बाद मेरे मुह से पहला वाक्य क्या निकल था, की वाओ!! क्या लग रही हो तुम..
और फिर मैंने अपने आप की तुरंत संभाल और बोला की तुम्हे मेरे नज़र न लगे, यूँ तो तुमने काली कलर की साड़ी पहनी थी, लेकिन जब तुम आ रही थी तो एक प्रकाश, एक औरा तुम्हारे साथ आ रहा था, तुम्हारे चेहरे पर एक मुस्कान थी, जो तुम्हे और ज्यादा, कहीं कहीं कहीं कहीं कहीं ज्यादा खूबसूरत बना रही थी, और मैंने तुम्हे दिल से धन्यवाद दिया की, अपनी एक झलक दिखलाने के लिए, शुक्रिया, पुरे दिल से शुक्रिया, इस पल को मैं अपनी पूरी जिंदगी तक जियूँगा..
तुम आयी और बगल में khadi हुई, लगा की मेरा पूरा ब्रम्हांड उसी जगह आकर सिमट गया हो, और मैं दिल से एहि चाह रहा था की समय एहि पर पर एक जाए और इन पलों में हर पल तुमसे प्यार , बहुत प्यार होता गया, उन दो पलों में मैं कई बार मार और जिया था..साँसे शायद अटैक सी गयी थी कहीं, बस रुकने ही वाली थी तुमने बोल दिया की "अभी", मैं तुमसे ही हु..
आज पहली बार लगा था की मैं भगवन द्वारा रचित इस पूरी सृष्टि की सबसे उत्कृष्ट रचना देख रहा हु, महसूस कर रहा हु, अपने में, अपने अंदर, लगा की भगवन ने खुद से ही एक वरदान दे दिया हो, उन दो पलों का..
वैसे तुमने ज्यादा मेक-उप नहीं किया था, लेकिन जितना भी किया था, सब एकदम संतुलित था और सलीके का था, मैं एक बात कहूंगा की उन दो पलों में होश में नहीं था..मैं अपने मोबाइल के कैमरे से उन पलों को कैद करने की असफल कोशिश करने लगा, लेकिन "गरी" ये दो पल तो दिल में chap गए थे..
तुम्हारी साड़ी, तुम्हारी बिंदी , तुम्हारे गहने वो सब आज तक दिमाग में घूम रहा है, और सबसे उज्जवल था वो था तुम्हारा चेहरा..और बार उस चेहरे पे आती मुस्कान वही मासूमियत थी, जिसे तुम बार -बार रोक लेती थी, फिर तुमने एक ऐसी स्माइल की मुझे देखकर की मुझे लगा की मैंने उस दो पल में मैंने अपनी सौ जिंदगियां जी ली हो..
थैंक यू "गरी"..तुम्हारा "अभी"