Powered By Blogger

Total Pageviews

Sunday, February 12, 2017

.प्रेम तो बस प्रेम हे करो .


तुम्हारे साथ रहकर
अक्सर मुझे ऐसा महसूस हुआ है
कि दिशाएँ पास आ गयी हैं,
हर रास्ता छोटा हो गया है,
दुनिया सिमटकर
एक आँगन-सी बन गयी है
जो खचाखच भरा है,
कहीं भी एकान्त नहीं
न बाहर, न भीतर।

हर चीज़ का आकार घट गया है,
पेड़ इतने छोटे हो गये हैं
कि मैं उनके शीश पर हाथ रख
आशीष दे सकता हूँ,
आकाश छाती से टकराता है,
मैं जब चाहूँ बादलों में मुँह छिपा सकता हूँ।
तुम्हारे साथ रहकर
अक्सर मुझे महसूस हुआ है
कि हर बात का एक मतलब होता है,
यहाँ तक की घास के हिलने का भी,
हवा का खिड़की से आने का,
और धूप का दीवार पर
चढ़कर चले जाने का।
तुम्हारे साथ रहकर
अक्सर मुझे लगा है
कि हम असमर्थताओं से नहीं
सम्भावनाओं से घिरे हैं,
हर दिवार में द्वार बन सकता है
और हर द्वार से पूरा का पूरा
पहाड़ गुज़र सकता है।
शक्ति अगर सीमित है
तो हर चीज़ अशक्त भी है,
भुजाएँ अगर छोटी हैं,
तो सागर भी सिमटा हुआ है,
सामर्थ्य केवल इच्छा का दूसरा नाम है,
जीवन और मृत्यु के बीच जो भूमि है
वह नियति की नहीं मेरी है।

तुम्हारे साथ मैं हो
खुद मे नहीं होती
बह जाती हूँ बन धरा
तुम्हारे प्रेम मे
कुछ नहीं दिखता मुझे
अपने इर्द-गिर्द
ना सोचने की शक्ति
ना बोलने को अल्फ़ाज़
एक ठराव सा पाती हूँ
तुम्हारे संग मे
ख्वाब मे तुम
जज्बात मे तुम
सपनो मे तुम
अहसास तुम
बस तुम ही तुम
शाम ,रात नींद मे तुम
बच्चो की भांती
तुम्हारा हाथ थाम चलना
तुम्हारे से हर ज़िद पूरी देखना
रूठना ,हँसना ज़िंदगी लगती है
कितना प्रेम करती हूँ कभी मत जानने की कोशिश करना
बस इतना समझना ऐसे जैसे जिस्म मे रूह रहती
तुम मेरे जिस्म मे रहते हो बन रूह

___________________________
प्रेम कितना है कितना हो कोई क्या जानता ...प्रेम तो बस प्रेम हे करो ..करो और करो जो दे सकते हो वह दे दो ..मत रखो अपने पास बाँध ...जियो दिल से

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.