"गरी"! आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है..
थक जाता हूँ..दुनिया के काम करते करते
तुम्हारी चुन्नी..की ठंडक..को तरस रहा हूँ..
देखो न "गरी"!
तुम्हारी कसम को पूरा करने को..
कितनी दूर निकल आया हु मैं..
कितना दूर चला आया मैं..
तुम्हारे पास से...
फ़ोन पर तुमसे बात रोज़ बात हो जाती थी
पर तुम्हारी सूरत देखे बिना..
कहाँ तसल्ली हो पाती है..
देखो न "गरी"!
यूँ, तो हर वक़्त तुम्हारी याद आती है "गरी"
पर जब किसी कपल को साथ में देखता हु..
तो बरबस मेरे आँखों से आंसू चालक आते है
फिर दो पल रुक कर तुम्हारी सलामती की
दुवां करता हु..और
शुक्रिया ऐडा करता हु..
ऊपर वाले का जिसने मुझे मेरे "गरी"
से मिलवाया..
और उस पल ही
हाँ "गरी" उस पल ही
तुमसे दूर होने का एहसास समझ पता हु...
कभी कभी दर्द होता था,
कभी डर लगता था..
तो तुम्हे फ़ोन लगा लिया करता था
रिक्वेस्ट करके तुमसे मिल लिया करता था
और तुम्हारे सीने से चिपक कर रो लिया करता था...
यहाँ तुम्हारे बिना! झूटी मुस्कुराहटों का ही साथ ले लिया करता हु..
"गरी" सच में बहुत अकेला हो गया हूँ..
"माँ" की कमी तो काटती ही रहती है,
हर दम मुझे..
तुम्हारे प्यार की जन्नत से दूर..रह कर
बेचैन हो गया हूँ..
"गरी" सच में हर पल तुम्हारी याद बहुत आती है..
- Aviral



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.