Powered By Blogger

Total Pageviews

Friday, February 24, 2017

प्यार की पाती(२).... याद करिए, ख़ुशी जरुरी होगी.....

डिअर गरी...

याद है वो दिन जब पहली बार साइकिल चलाना सीखा था ? पापा पीछे से पकडे हुए थे, और बराबर साइकिल के साथ चल रहे थे। मैं चला नहीं पा रहा था, पर ख़ुशी इतनी थी कि पैडल मारते नहीं थक रहा था। बैलेंस अपने आप आ गया था, शायद पापा का साथ नहीं होता, मुश्किल होता। 

याद है वो दिन जब चलना सीखा था ? मम्मी पीछे पीछे दौड़ रही थी। मैं चल नहीं पा रहा था, पर ख़ुशी इतनी थी कि दौड़ जाना चाहता था । चलना अपने आप आ गया था, शायद मम्मी न होती, तो मुश्किल होता।

 याद है वो दिन जब पहली बार कार चलाना सीखा था ? दोस्त साथ में लगातार बातें दे रहा था। कह रहा था मरेंगे तो साथ में। मैं चला नहीं पा रहा था, पर ख़ुशी इतनी थी कि हाईवे तक पहुंचा दी थी। चलानी अपने आप गयी, पर अगर दोस्त नहीं होते, तो मुश्किल होता। 

याद है वो दिन जब पहली बार लिखना सीखा था ? एक टीचर थी जो हर बार ऊँगली पकड़ पकड़ के पेंसिल चलाना सिखा रही थी। मैं लिख नहीं पा रहा था, पर पहली बार लिखने की ख़ुशी इतनी थी कि जो कुछ देखा था सब लिख देना चाहता था। लिखना अपने आप आ गया, शायद टीचर नहीं होती, कैसे ही लिख पाता। समझ नहीं आता न कभी कभी कुछ अपने आप कैसे हो जाता है ? बस ऐसे ही। कोई होता है पीछे, सँभालने के लिए, हमेशा। कोई होता है। 

याद हैं न, जब पहली बार गरी तुमसे बात की थी? बात कर नहीं पा रहे थे, पर ख़ुशी इतनी थी कि सब कुछ बाँट लेना चाहते थे ? बात हो गयी थी न ? पर शायद कोई साथ नहीं होता तो मुश्किल होता न ? कभी पीछे मुड़कर देखना, हमेशा कोई न कोई होता है जो आपके साथ दौड़ रहा होता है, जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं, जिसे अक्सर याद रखना चाहिए।

 याद करिए, ख़ुशी जरुरी होगी।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.