Powered By Blogger

Total Pageviews

Sunday, October 28, 2018

तुम शर्म नहीं, आज से मेरा गुरूर हो..

काली, ये शायद मेरे माँ कि एक गलती होगी जो उन्होंने मुझे कलयुग में जनम दिया,
शायद द्वापर युग में होती तो पूजी जाती, जैसे सवाले कान्हा पूजे गए थे..
बचपन में मुझे घर वाले काली, कलूटी, काली माता कहते रहे..मई हस्ती रहीं,
मुझे लगता कि कला रंग होना शर्म नहीं है, वो तो मेरे विश्वास है, मुझे भीड़ से अलग करती है..
लेकिन अब जब लड़के देखने वाले आते है तो माँ कहती है गोरा होने वाली क्रीम लगा ले..
आज फर्क समझ आता है कि मुझे सावली सलोनी गुड़िया कहने वाली माँ-बाबा अचानक बदल क्यों गए..
आज मेरा अभिमान चूर है, आज थकी हुई हु, हारी हुई,
क्यों नहीं मेरे मन का उजाले देख पाते लोग, क्यों नहीं मेरे चरित्र कि पवित्रता देख पते लोग, क्यों नहीं मेरे मेहनत और मेरे कामयाबी देख पते लोग..
देख पते है तो सिर्फ मेरा त्वचा का रंग..ये अँधेरा चाटेगा नहीं..ये कालापन जीवन भर चलेगा..

लड़का आता है..

मन में कहता है..

अँधेरा हमेशा नहीं रहता, सुबह जरूर आती है..
तुम्हारे रंग पर तंज कसने वाले, खुद के अंतर्मन का कालापन देखा है क्या?
जितना उज्ज्वला, निस्चल है तुम्हारा अंतस, उनका भी उतना है क्या..
तुम शर्म  नहीं, आज से मेरा गुरूर हो..
तुम थकी नहीं हो..गिरी नहीं हो..अभी तो साथ चलना है मीलों..
साथ में बूढ़ा होना है..
तुम काली नहीं हो..उज्ज्वला हो..
और हा सुनो मुझे दूध वाली चाय नहीं..काली चाय बहुत पसंद है
क्या मुझे हर शाम..तुम्हारे हाथ कि काली चाय मिलेगी क्या?




Monday, July 16, 2018

बचपन दोबारा न आई

बचपन में चंदा लगाय के 'वीसीआर' लावै के जो मजा रहा अब साला पैसा होय के बाद भी 'पीवीआर' में नै आवत । ख़ैर आज बचपन के बात नै करना हमका । पाँच कैसेट लावा जाय तो ओम्मे एके विशेष खयाल रखा जात रहा कि कम से कम 2-3 ठो तो 'बड़के बच्चन' के जरूर रहै । बच्चन के भी बात नै करना हमका आज, लेकिन जो बात करनी है ऊ 'बचपन और बच्चन' के बिना पूरी भी नै होय सकत । तो जितना हम बच्चन के फ़िल्म देखे हैं उतना कोई और के नै देखा । 

जाने कितनी फ़िल्म में 'बड़के बच्चन' मंदिर के घंटा पकड़ के खड़े होय जात रहे और भगवान से जम के 'तू-तड़ाक' कर लिया करत रहे । हम तो मानो 'नासमझ' रहे लेकिन बड़े बड़े समझदार लोग सब ताली बजाय के बड़े मजे से ई सीन देख लिया करत रहे । हम भी सोंचा करत रहे कि सही तो है अब अगर कोई जिंदगी से एकदम "झल्ल" होय जाई तो करी भी का आख़िर ?
पहिले ई सब दिखाना कितना आसान रहा काहे कि आदमी तब आदमी के दर्द समझत रहा ।


 अब तो साला इंसानियत की 'फ़ीलिंग' में इतना सियासत होय गई है कि अगर ऐसे सीन कोई लगातार दुइ चार पिच्चर में कर दिस तो ओका बॉयकॉट कर दिया जाइ । पर्दा फाड़ दिया जाई, जगह जगह विरोध किया जाइ, सोशल मीडिया में ओके तरह तरह के लानत मनामत वाले मैसेज फइल जाई और नफरत के ऊ खेती होइ जेसे भेदभाव के ज़हर वाली भयंकर फ़सल तैयार कर दी जाई । 


बचपन दोबारा न आई न बच्चन फिर वैसे पिच्चर करिहैं लेकिन भगवान पहिले वाली समझ अगर वापस न आई लोगन में तो एक दिन हम जरूर मंदिर के घंटा पकड़ के तुमसे लड़ै आबै ।

Saturday, June 16, 2018

हमारी कमी तो महसूस होगी...

सूखे  हुए  फूल  फिर  न  खिल  पाएंगे 



ये  बीते  हुए  पल कबी  न  वापस  आयंगे 

ये मौसम , ये रस्ते, ये गलियों...

उतने हसीं शायद फिर कभी  न होंगे..

हम बहुत याद आयेंगे...

अगर कभी आपसे दूर चले जाएँगे..

ये मौसम , ये रस्ते, ये गलियों...


उतने हसीं शायद फिर कभी  न होंगे..


हम बहुत याद आयेंगे...


अगर कभी आपसे दूर चले जाएँगे..


ये मौसम , ये रस्ते, ये गलियों...


उतने हसीं शायद फिर कभी  न होंगे..


हम बहुत याद आयेंगे...


अगर कभी आपसे दूर चले जाएँगे..


मेरे जाने से यु तो कुछ न बदलेगा...


हमे भी पता है..


वो दिन होगा..वो रातें होंगी..


हमे भी पता है...


वोही रास्ते..वोही नज़ारे भी होंगे...


चाँद भी वही होगा , सितारे भी वही होंगे..


हमे भी पता है...
लेकिन शायद किसी मोड़ पर..
शायद किसी राह पर...
थोड़ी सी ही सही...
हमारी कमी तो महसूस होगी...

Thursday, March 22, 2018

इलाहाबाद के बारे में अपना संस्मरण



दुनिया के नक्शे पर एक अलहदा शहर जहां सब कुछ आज भी मानो रुका हुआ सा है... सब चल रहे हैं लेकिन कहीं पहुंचने कि जल्दी किसी को नहीं..! खुद में ही खोए बस मानो बहे जा रहे हों.... "हनुमान" जैसा कर्मठी व्यक्ति भी इस शहर में आकर लेटे_हनुमान हो गया ।

 कभी-कभी मैं सोचता हूं कि क्या हनुमान जी ने किसी विद्यार्थी के कमरे पर दाल भात चोखा तो नहीं न खा लिया था जो अलसिया के सो गए..? 

माया है भईया इस शहर की । यहां सीनियर "चीन" बनके रहता है और जूनियर "ताइवान".. हॉस्टल में रहने वाला "अमेरिका" तो डेलिगेसी में रहने वाला उस की सरपरस्ती में पलने वाला "दक्षिण_कोरिया" । यहां रह कर आप कुछ सीख पाएं या न सीख पाएं "डीलिंगबाजी" और शानदार "खाना बनाना" जरूर सीख जाएंगे और "फेमिनिज्म" के लिहाज से यह एक प्रगतिशील कदम है । 

दुनिया के किसी भी शहर में रहने वाला व्यक्ति अपने शहर को और अपने विश्वविद्यालय को इतना याद नहीं करता होगा जितना कि इस शहर के लोग और  हा अगर जान का डर न रहे तो वह अपनी छाती फाड़ के दिखा दें कि यह शहर उन के दिल में बसा हुआ है... और आखिर हो भी क्यों ना..! 

यह शहर उनके लिए केवल शहर नहीं है वरन् उनके जीवन का वह बेहतरीन वक़्त है जिसमे उन्होंने खुद को निर्मित किया है परिमार्जित किया है... यहां उन्हें वह लोग मिले हैं जिनके साथ उसने " जिंदगी न मिलेगी दोबारा" देख कर स्पेन जाने और वहां हवाईजहाज से कूदने का वादा किया है..।

"बुद्ध"और "महावीर स्वामी" के स्तर तक जाकर जीवन को समझा है इसी शहर में.. 
अपनों से दूर गैरों को अपना बनाकर जीने की कला पाई है इसी शहर से..। यह शहर अपने आप में एक साथ इतनी समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक ऐतिहासिक विरासत को समेटता है जिसे शब्दों में नहीं समेटा जा सकता है।

पूरी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक जमावड़े को समेटते हुए यह शहर एक अलग ही रंग दिखाता है एक तरफ जहां पूरे भारत में 
"गंगा मेरी जमुना तेरी" का दावा चल रहा हो वहां इस शहर में गंगा और जमुना के "संगम" से निकलकर एक साझी संस्कृति मुस्कुराती है

इसी शहर में बैठकर अंग्रेजों ने भारत के सिरमौर बनने की शुरुआत की तो इसी शहर में " "आजाद था आजाद हूं आजाद ही रहूंगा" का उद्घोष हुआ। 
इसी शहर में निराला ने "राम_की_शक्ति_पूजा" की और "होगी जय होगी जय हे पुरुषोत्तम नवीन!" कह राष्ट्रीय आंदोलन को नई दिशा दिखाई । 

इसी शहर ने भारत का पहला "वैश्विक_नेता" दिया तो भारत की पहली "महिला प्रधानमंत्री" भी। इस शहर में "फिराक" के "शेर" गूंजे तो इसी शहर की छांव में "छायावाद" पला-बढ़ा ।

इसी शहर की "मधुशाला" में मंदिर मस्जिद से परे 
"हिंदू-मुसलमान" का मेल हुआ तो इसी शहर में विश्वविद्यालय के किनारे-किनारे "चंदर_सुधा" टहले थे ।

इसी शहर ने देश को
"छात्र राजनीति" का पाठ पढ़ाया तो यही शहर आज भी क्रांतिकारियों के "बम" को जीवंत रख खुद को परम् राष्ट्रवादी होने का अहसास करा रहा है।

मुझे ऐसा लगता है की "सर", "सेटिंग", "भौकाल" जैसे शब्दों का आविष्कार भी इसी शहर में हुआ होगा..!
इसी शहर ने भारतीय क्रिकेट टीम को "शानदार_फील्डिंग" का पाठ पढ़ाया तो इसी शहर ने "हॉकी_का_जादूगर" दिया। 

यहां की सुबह बिलकुल ताजगी भरी है जिसमे "दही_जलेबी" का स्वाद घुला हुआ है.. तो दोपहर बिलकुल "फ्राई_दाल_भात_चोखा" लपटे अलसायी सी.. है शाम रंगीनियत   लिए हाथों में "समसमायिकी" थामे उत्साह से भरी हुई चाय में उबल रही पत्ति की तरह..है।

 "कर्जन पुल" हो या "नैनी ब्रिज" अथवा "अल्फ्रेड पार्क" हवा में वह रवानी है जो पूरी रात न सोने के थकान को भी चुटकी में खत्म कर देती है..। 
यहां की हवा में बौद्धिकता का आलम यह है की यूनिवर्सिटी रोड पर किताब बेचने वाला भी 2 साल से मेडिकल की तैयारी करने वाले से ज्यादा किताबों के लेखकों का नाम जानता है..। 

"यूनियन_हाल" से "कल्लू कचौड़ी" होते हुए "नेतराम" की दूकान तक और वहां से 
"लक्ष्मी चौराहे" तक जो भीड़ में केवल "कपार_ही_कपार" दिख रहा है न जनाब उसे बस कपार समझने की गलती कभी मत करिएगा क्योंकि इन्हीं साधारण से दिखने वाले बचे खुचे बालों को लिए कपार वालों में से देश की प्रगति के लिए आर्थिक-सामाजिक नीतियों के निर्माणकर्ता.. प्रशासक.. निकलेंगे।

तेलियरगंज, गोविंदपुर, सलोरी, बघाड़ा, अल्लापुर, सोबतियाबाग.. की भीड़ को कभी भी केवल जनसंख्या में वृद्धि करने वाली भीड़ समझने की गलती मत करिएगा.. ये पकौड़ा तलने के लिए नहीं पैदा हुए हैं वरन् ये वो लोग हैं जिनके कंधे पर भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा तय करेगा.. 

यह मेरा शहर है... "गुनाहों_के_देवता" का शहर है.. "वह_तोड़ती_पत्थर" वाली का शहर है.. 
"मधुशाला" का शहर है.. "नीरजा_और_दीपशिखा" का शहर है.. "
गंगा_जमुना के संगम का शहर है  
यह मेरा "इलाहाबाद" है।

Friday, February 16, 2018

जो हर लड़का लिखना चाहता है, पर लिख नहीं पाता

डियर "गरी"
मैं यहाँ ठीक से हूँ। बाक़ी सब भी ठीक से है । तुम कैसी हो। बाक़ी सब कैसा है।
बाक़ी सब में कितना कुछ समा जाता है न। मौसम, तबीयत, नुक्कड़, शहर, घरवाले, पति, ससुराल सबकुछ ।
उम्मीद तो यही है कि शादी के बाद बदल गयी होगी। नहीं शादी से कुछ भी नहीं बदलता। घर से बदलता है। शादी के बाद घर बदलता है न, इसलिए बदलना पड़ता है।
नहीं घबराओ मत तुम्हारी याद में पागल नहीं हुआ जा रहा । सिग्ग्रेट पहले जितनी ही पीता हूँ। । एक लड़की से दोस्ती भी कर ली है। उसकी शक्ल तुमसे नहीं मिलती है । उसका कुछ भी तुमसे नहीं मिलता लेकिन उसकी हर एक बात तुम्हारी याद दिलाती है । उसको मेरी डायरी बहुत पसंद है। वही तुम्हारी वाली डायरी जिसमें केवल तुम्हारे लिए कविता लिखता था। उसको तुम्हारे बारे में सब बता दिया है । वो कहती है कि डायरी के बचे हुए पन्ने मैं उसके लिए कविता लिख के भर दूँ।
लेकिन कविता है कि अब लिखी ही नहीं जाती।
मैंने तुम्हारे लिए फूल, पत्ती, चाँद सितारे वाली न जाने कितनी टुच्ची कवितायें लिखीं होंगी । कवितायें जो गुलज़ार की कविताओं जैसी मल्टी लेयर्ड नहीं थीं। कवितायें जो सही में टुच्ची थीं। जिनका केवल और केवल एक मतलब ‘प्यार’ था।
तुम्हारे जाने बाद छोटी सी भी ख़ुशी अब बर्दाश्त नहीं होती। तुम्हारी डायरी बहुत दिनों से अलमारी में सुलग रही थी । कभी ग़लती से भी डायरी को पलट लेता था तो पूरा शरीर छिल जाता था। नये साल पर पुरानी डायरी जला दी है। डायरी में सबसे ज़्यादा देर से वो फ़ोटो जला जिसे जला देने के लिए तुमने इतनी कसमें दी थीं, शादी तय हो जाने के बाद।
डायरी में बंद कुछ साल, कुछ रतजगे, कुछ शामें सब कुछ जल गया । डायरी की राख को फेंकने के चक्कर में हाथ में फफोले पड़ गए हैं।
अब चाहकर भी मैं कवितायें नहीं लिख पाता।
कई लोग मुझसे बोलते हैं कि मैं कहानियाँ अच्छी लिखने लगा हूँ । सच बताऊँ मुझे नहीं चाहिए अच्छी कहानियाँ-वहानियाँ। मुझे अपनी फूल पत्ती चाँद सितारे वाली दो कौड़ी की टुच्ची सी कवितायें वापिस चाहिए।
डायरी के साथ जली हुई शामों की राख तुम्हें भिजवा रहा हूँ । थोड़ी सी राख अपनी जीभ पर रखकर पानी पी लेना, शायद कुछ आराम मिले।
बाक़ी सब कुछ वैसे ही है। तुम अपना कहो। ‘बाक़ी सब’ कैसा है ? इस बार होली पर माइके आओगी।
तुम्हारा
अभी 

Thursday, January 11, 2018

इकलौता डर







जब मैं मरूंगा
अपने साथ अपनी सारी प्रिय किताबों को ले जाऊंगा
अपनी क़ब्र को भर दूंगा
उन लोगों की तस्‍वीरों से जिनसे मैंने प्‍यार किया.
मेर नये घर में कोई जगह नहीं होगी
भविष्‍य के प्रति डर के लिए.

मैं लेटा रहूंगा. मैं सिगरेट सुलगाऊंगा
और रोऊंगा अपनी गरी को याद कर
जिसको  मैं गले लगाना चाहता था.

इन सारी प्रसन्‍नताओं के बीच भी
एक डर बचा रहता है :
कि एक रोज़, भोरे-भोर,
कोई कंधा झिंझोड़कर जगाएगा मुझे और बोलेगा –
‘अबे उठ जा अभि, काम पे चलना है.’

Friday, January 5, 2018

खून से लथपथ बच्चों ने कुछ तो सोचा होगा

कोई भी मार डालता है हमारे बच्चों को। केवल माध्यम बदल जाते हैं। आज स्कूल बस में। बीते कल अस्पताल में।



‘सन्नाटा सबसे अधिक डरावनी चीख है।’ -अज्ञात





उन बच्चों की बंद होती आंखों ने कुछ तो देखा होगा?
मृत्यु।
या कि जीवन छीन लेेने वाले क्रूर, कर्तव्यविमुख मनुष्य?
रक्त से लथपथ नन्हें कानों ने कुछ तो सुना होगा?
चीख।
या कि किसी की न सुनने वाले दैत्याकार वाहनों की भीषण भिड़ंत?
जिस नाक ने अभी तीखा या गोलमटोल आकार लेेने के पहले ही अंतिम सांस ले ली, उसने कुछ तो सूंघा होगा?
टूटे-बिखरे टिफिन से मां की सौंधी खुशबू।
या कि घर के बाहर पुचकारने, ध्यान रखने, संभालने के झूठे वादे करने वालों की लापरवाही की सड़ांध?
हमारे लिए, हम सब के लिए भविष्य में एक सुंदर संसार का निर्माण करने वाले मुलायम या गठीले हाथों ने कुछ तो स्पर्श किया हाेगा?
पास गिरी अपनी सहेली की लहूलुहान चोटी, जो बड़ी मुश्किल से गूंथी गई थी। या कि हम सभी की खुरदुरी विवशता? पथरीली निष्ठुरता?
क्योंकि हम कुछ नहीं कर पाए।
नहीं ही कर पाए।
कोई भी मार डालता है हमारे बच्चों को।
केवल माध्यम बदल जाते हैं।
आज स्कूल बस में।
बीते कल अस्पताल में। ऑक्सीजन समाप्त होने से। उससे पहले मध्याह्न भोजन से। और अपराधियों से तो प्रतिदिन।
जबकि, सभी जानते हैं
संसार में सर्वाधिक दारुण दुख यही है
माता-पिता के सामने बच्चों का यूं चले जाना।
हूक। टीस। फांस। सांस
सब कुछ समाप्त हो जाता है।
नहीं समाप्त होता तो कर्णधारों का सोना।
नहीं रुकती तो रखवालों की स्वेच्छाचारिता।
नहीं टूटती तो जड़ता।
कितना अंधेर है। कितनी कुंठा है।
कि हमारे बच्चे कभी भी, कहीं भी मृत्यु के सामने फेंक दिए जाएं और हम केवल रोते रह जाएं।
कितनी दुर्बलता है। कितने अक्षम हम। जिन्हें, "अपने पैरों पर खड़ा रहने' की शिक्षा देने हम घर
से बाहर भेजें, उनका ऐसा हृदयविदारक समाचार मिले कि पैरों तले धरती खिसक जाए।
आकाश फट पड़े। किन्तु दोषी, आततायी, हत्यारे कभी रसातल में न जाएं।
वास्तव में दोषी हम हैं। हमारे जीवन का उद्देश्य हमारे बच्चे ही तो हैं।
उन्हें ही छीन लिया जाए तो अब यह जीना कैसा?
किन्तु रुकना होगा।
जीना होगा।
हमने खोया। आप न खोएं।
आज इस दुख से केवल अपने ही नहीं रो रहे हैं।
पराई आंखें भी अश्रुपूरित हैं।
मां, मां ही होती है।
तुम्हारी हो या मेरी।
हर बच्चे की विदाई पर रोती है
याद है न पाकिस्तानी बच्चों को गोलियों से उड़ा देने वाली घटना पर वो वज्र सी हो गई थी।
पथरा गई थीं आंखें। सूख गया था मुख।
क्योंकि
वो हर बच्चे की चीख में अपने बच्चे को सुनती है।

पिता कौनसे अलग हैं?
बार-बार बच्ची के कमरे में किसे देखने जाते हैं?
या बाहर भेजने के बाद कभी उस कमरे में जाते ही नहीं?
कठोर बने रहना पिता की जिम्मेदारी है। नियति है।
अन्यथा संसार थम जाए।
आज थमना नहीं है।
दुख यदि तोड़ सकता है तो दृढ़ता भी पैदा कर सकता है।
संताप, संदेश दे सकता है।
एक बार फूट-फूट कर रो लेने दो।
कलेजा फट पड़ेगा।
फिर भी मन हल्का ना होगा।
करना भी नहीं है।
किन्तु कल तक उस मासूम पर मरते थे, तो आज से उसी के लिए जीना होगा।

उसके भाई-बहन-मित्र-संगिनी
चारों ओर फैले हुए हैं
कई रूपों में। कई नामों से। कई शहरों में।
कुछ तो स्वयं चले गए, किन्तु दूसरों को जाने से रोक गए।
कई शरीरों में जीवित रह रहे हैं।
बाकी सो गए।
किन्तु हमें जगा कर।
हम अभागे। लाचार। अशक्त।
पूरी तरह जागते तो हैं
किन्तु फिर से सो जाते हैं।
हमारा क्रन्दन, क्रांति कब बनेगा?
एक बार, केवल एक पल के लिए उस घर में स्वयं को रखकर देखिएगा।
एक पल, एक शताब्दी जैसा लंबा हो जाएगा।
एक आंसू, एक समुद्र जैसा गहरा लगेगा।
तब आप जानेंगे
कि ड्राइवर होने का अर्थ क्या है?
डॉक्टर होने का धर्म क्या है?
प्रिंसिपल होने का कर्तव्य क्या है?
स्कूल खोलने से कौन-कौन से दायित्व
बताए-कहे बग़ैर आते हैं?

पुलिस होने के मायने, प्रशासन चलाने के कायदे, सरकार होने का राजधर्म अंतत: होता क्या है?
और पत्रकार होने पर जागरुकता कितनी अनिवार्य है?
हमेशा आंखें खुली रखनी हैं।
निश्चित ही इन सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता आज स्वयं का बचाव करना बन गई होगी/है/रहेगी।
भ्रष्ट आचरण से भी निकृष्ट है ऐसी सोच।
निर्लज्जता है।
प्रत्येक आपराधिक लापरवाही के पश्चात ये और इनके जैसे सभी घृणित रक्षा-कवच में छुप जाते हैं।
क्याेंकि वे मरना नहीं चाहते।
क्या मारना चाहते हैं?
क्या पशुवत नरभक्षी हैं?
कतई नहीं।
तो पाप का प्रायश्चित क्यों नहीं करते?

मेरी किसी भी भूल से एक हंसता-खेलता बच्चा, जान गंवा दे!
कैसे सहन हो सकता है?
इस पहाड़ से अपराध-बोध को सीने में लिए जी कैसे पाते होंगे?
बच्चों ने ही संसार को पवित्र, निर्मल, निश्छल, कोमल आौर प्रसन्नता से भरा बना रखा है। बच्चों के कारण ही जीवन में "आशा" है। अन्यथा नैराश्य में डूबा होता समूचा विश्व।
बच्चों की ऐसी मृत्यु हमें स्वीकार्य नहीं है।

नन्हें जीवन की हत्या, हादसे, अकाल मृत्यु रुक सके, असंभव है। किन्तु रोकनी ही होंगी।
कठोर अनुशासन से इन पर रोक लग सकती है।
और इस अनुशासन का समर्पित होकर पालन उन्हीं कर्णधारों को करना होगा-जिन पर विभिन्न प्रकार के अनुशासन औरों पर लागू करने की जिम्मेदारी है।
यदि प्रत्येक नियम का पालन हो, तो अनमोल जीवन जीवंत हो धड़केंगे। यदि बच्चों को सच्चा प्यार, इन बच्चों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है, तो उठिए- स्वयं नियमों का पालन कीजिए और किसी को नियम तोड़ने मत दीजिए।
वे बच्चे देंगे आपको साहस।
आपके बच्चे।

उन शिथिल पड़ते बच्चों ने कुछ तो सोचा होगा।
-मम्मी, रोना मत। मैं फिर लौटूंगी/लौटूंगा।
सच है।