Powered By Blogger

Total Pageviews

Monday, September 16, 2019

हर किसी को हर सुख नहीं मिलते.......

मैं बैठना चाहता हूँ
देर तलक तुम्हारें कांधे से
सिर टिकाये ,
कुछ घण्टे अपने दोनों पांव
नदी में डाले
जीवन की सारी थकन ,
उतार -चढ़ाव, उलझनें, परेशानियां
उतार रख देना चाहता हूँ
कुछ आँसुओं को तर्पण
कर देना चाहता हूँ
.......................

जाने दो हर ख्वाहिश
पूरी होती है भला?

Mai Aur Wo

-पूरी किताबें पलट कर देख ली मैंने तुमने हमारी कहानी नहीं लिखी है इसमें।
-हाँ नहीं लिखी।
-क्यों?
-क्योंकि हर बात लिखनी भी जरुरी नहीं।
-पर तुम्हें लिखना चाहिए था।
-क्या था लिखने लायक हमारी कहानी में
मेरी जैसी एक नायिका जिसने प्रेम में खुद को इतना समर्पित कर दिया कि खुद का वजूद ही भूल गयी बहुत सालों तक या तुम्हारें जैसा नायक जो अपनी जिंदगी सारे निर्णय अपने हिसाब से लेने के बाद भी हमेशा एक कशमकश में रहा, बरसों बाद भी उसे समझ नहीं आया उसे कि उसके लिये क्या जरूरी है।
-पर बहुत से यादगार पल भी तो थे।
-पर उसका परिणाम क्या था...विरह की वेदना,दो अलग छोरों पर जाते हुए दो लोग और एक -दूसरे के उतनी ही करीब आती उनकी आत्मा। कितना खालीपन, कितना अधूरापन है दोनों की जिंदगी में।
कहते है मृत्यू के समय इंसान किसी भी तरह से परिपूर्ण ही रहता है अगर उसका अधूरापन तब भी जिंदा हो तो वह न जाने कितने जन्मों तक भटकता ही रहता है।
हमारी कहानी में भी जब दोनों मृत्यू के समीप होंगे तब एक अधूरापन घर कर जायेगा और ना जाने कितने जन्मों तक हम यूँ ही भटकते रहेंगे और कभी भी पूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
-ह्म्म्म.. सही कहती हो तुम ,सबकुछ होकर भी कितना खाली सा जीवन है हम दोनों का ..लगता है जैसे बरसों से कोई प्यास गले में अटकी है ,घड़े भर पानी पीने के बाद भी ये प्यास बुझ ही नहीं रही।
- हाँ ...इसलिये ही ये नहीं लिखना चाहती मैं ताकि कभी कोई इतना प्यासा ना रहे ,कोई कभी इतना अधूरा ना रहे कि संसार के बीच भी बैरागी बन जीते रहे...हमेशा हर कहानी बतानी जरूरी नहीं होती।
-हाँ.. कुछ कहानियां सिर्फ दो लोगों के बीच दफ्न हो जानी चाहिये।

Monday, September 2, 2019

अब जाने के बाद तुम्हारें......

बड़ी अजीब हैं ये रात भी
न जाने ऐसी कई रातें मैंने गुज़ार दी है
कुछ देर पहले शहनाइयों की गूंज थी
अब सन्नाटा है ,चिर शांति हैं।

तुम्हें याद हैं
एक रोज तुमने
मेरे कानों के झुमके में उलझने वाले उस लट को
समेटा था,
तब से उसे कुछ गुमान सा हुआ है शायद।
सम्हलती ही नहीँ मुझसे ...
न जाने कहा ख्वाबों के बादल में
आवारा बेबाक सी उडी फिरती हैं।

और वो लाल हरी चूड़ियां
इतना शोर मचाती थी ,अब शांत हैं।
शायद बस तुम्हें देख कर ही मचल उठती थी।

मेरा ये नीला दुपट्टा कुछ नाराज सा हुआ फिरता है आजकल..।
बेवक्त अंगड़ाई लिए उड़ता जाता है ।
शायद तुम जिस और गये हो...
उस ओर तुम्हें ढूंढने मचल उठता हैं।

इस रात में अजीब सी बेहोशी हैं।

कुछ देर पहले चाँद से रोशन हो रही थी ..
अब देखो घोर अँधेरे में सिमट रही ।

शायद मेरा जीवन ऐसा ही है
अब जाने के बाद तुम्हारें,
इस रात की तरह ।
कभी सम्हलता ,
कभी बिखरता, कभी ख़ुश सा ,कभी
उदासियों के बादल से घिरा ।

उस नीले दुप्पटे की तरह
फिर से आकर रंग दो न ।
जरा मेरी वो उलझी लट सम्हाल दो ना।
जरा मेरी चूड़ियों को खनकना सीखा दो ना।
एक बार तुम्हारें होने का अहसास दिला दो ना
बस एक बार तुम्हारे साथ होने का वो ख्वाब दिखा दो।

कान्हा मेरे ....
आकर वो बंसी की धुन एक बार इस मीरा को सुना दो ना।
इस घोर अमावस वाली रात के बाद एक सुनहरी वाली धुप दिखा दो ना।