Powered By Blogger

Total Pageviews

Monday, September 16, 2019

Mai Aur Wo

-पूरी किताबें पलट कर देख ली मैंने तुमने हमारी कहानी नहीं लिखी है इसमें।
-हाँ नहीं लिखी।
-क्यों?
-क्योंकि हर बात लिखनी भी जरुरी नहीं।
-पर तुम्हें लिखना चाहिए था।
-क्या था लिखने लायक हमारी कहानी में
मेरी जैसी एक नायिका जिसने प्रेम में खुद को इतना समर्पित कर दिया कि खुद का वजूद ही भूल गयी बहुत सालों तक या तुम्हारें जैसा नायक जो अपनी जिंदगी सारे निर्णय अपने हिसाब से लेने के बाद भी हमेशा एक कशमकश में रहा, बरसों बाद भी उसे समझ नहीं आया उसे कि उसके लिये क्या जरूरी है।
-पर बहुत से यादगार पल भी तो थे।
-पर उसका परिणाम क्या था...विरह की वेदना,दो अलग छोरों पर जाते हुए दो लोग और एक -दूसरे के उतनी ही करीब आती उनकी आत्मा। कितना खालीपन, कितना अधूरापन है दोनों की जिंदगी में।
कहते है मृत्यू के समय इंसान किसी भी तरह से परिपूर्ण ही रहता है अगर उसका अधूरापन तब भी जिंदा हो तो वह न जाने कितने जन्मों तक भटकता ही रहता है।
हमारी कहानी में भी जब दोनों मृत्यू के समीप होंगे तब एक अधूरापन घर कर जायेगा और ना जाने कितने जन्मों तक हम यूँ ही भटकते रहेंगे और कभी भी पूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
-ह्म्म्म.. सही कहती हो तुम ,सबकुछ होकर भी कितना खाली सा जीवन है हम दोनों का ..लगता है जैसे बरसों से कोई प्यास गले में अटकी है ,घड़े भर पानी पीने के बाद भी ये प्यास बुझ ही नहीं रही।
- हाँ ...इसलिये ही ये नहीं लिखना चाहती मैं ताकि कभी कोई इतना प्यासा ना रहे ,कोई कभी इतना अधूरा ना रहे कि संसार के बीच भी बैरागी बन जीते रहे...हमेशा हर कहानी बतानी जरूरी नहीं होती।
-हाँ.. कुछ कहानियां सिर्फ दो लोगों के बीच दफ्न हो जानी चाहिये।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.