Powered By Blogger

Total Pageviews

Sunday, February 10, 2019

उस बूंद को सँजोय रखा है....

-जब हम साथ होते हैं तुम कभी सेल्फी लेने को नही बोलते, हर वक्त मुझे ही याद दिलाना पड़ता है,कई बार लगता है इन मुलाकातों को सहेज कर रखने की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है, तुम्हारीं नहीँ।
- ऐसा नहीँ मैंने भी सँजोया है, हमारी मुलाकातों और बातों को बस तस्वीरें तुम्हारें पास ज्यादा सम्हली रहती है।
-अच्छा,तो ऐसी कौन सी मुलाकात और याद संजोयी है तुमने.. जरा बताओ तो?
-तुमसे पहली मुलाकात के वक्त तुमसे गले मिलकर तुमसे थोड़ा सा तुम्हें ही चुरा लिया था ,वो सम्हाल रखा है।
नये शहर में कहीं गुम ना हो जाओ इसलिये तुम्हारीं उंगलियों के बीच अपनी उँगलियाँ रख खुद के लिये तुम्हारीं जिंदगी में जगह बना ली थी ..वो सम्हाल रखा है।
तुम्हारीं फेवरेट चॉकोलेट जो तुम किसी से नहीं बाँटती उस चॉकोलेट में से एक टुकड़ा पाने का हकदार बन गया था मैं,...उस लम्हें को सम्हाल रखा है।
2 घण्टे टाइटन की शो रूम में मुझे बेवकूफ बनाकर मेरे लिये ही मुझसे घड़ी पसन्द करवा ली ..तुम्हारीं उस मासूमियत को सम्हाल रखा है।
छोटी सी बात पर झुंझला जाती हो,तुम्हारीं उस झुंझलाहट को सम्हाल रखा है।
अक्सर अपनों से मिलकर और बिछड़कर आँखों से जो मीठी बुँदे टपका देती हो..उस बूंद को सँजोय रखा है...।
- अच्छा...बस ..बस ..हो गया ..समझ गयी हम दोनों खुद को एक दूसरे में समेटते जा रहे हैं .बस दोनों का तरीका अलग है।
-हाँ इस तरह ही हम दोनों एक दूसरे के पूरक बन कर एक दूसरे को पूरा कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.