Powered By Blogger

Total Pageviews

Friday, January 27, 2017

तुम्हारे लिए


अक्सर, यू ही बैठे बैठे,

तुम मेरे ख़यालों में आकर मुस्कुराती हो,

ना जाने किस तरह,

मेरे भीतर के प्रगाड़ अंधेरे को,

प्रेम से जगमगा देती हो,

मेरे असीम विलाप को शांतता से,

प्रेम गीत में ढालकर सितार सा बजा लेती हो,

मेरे स्याह जीवन को इंद्रधनुष सा खींच देती हो,

तब स्नेह के अनवरत प्रवाह में,

पिघलकर बहते है मेरे क्षण,

तब झरते है मेरे भाव,

इन शब्दों के रूप में ,

और बनती है हर बार ये कविता...तुम्हारे लिए,

सिर्फ़ तुम्हारे लिए....

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.