बहुत नींद आती है पढ़ते पढ़ते..
माँ होती तो कह देता की एक प्याली चाय पिला दो..
थक गया हु बहार खाना खाते खाते
माँ होती तो कह देता की परांठे बना दे..
भीग गयी है आँखें मेरी रोते रोते..
माँ होती तो कह देता गले लगा ले ले !!
रोज वही कोशीस खुश रहने की..
माँ होती तो उसे देखकर मुस्कुरा लेता!!
देर हो जाती है..घर पहुँचते पहुँचते..
माँ होती वक़्त से घर लौट आता..
सुना है कई दिनों से माँ भी नहीं मुस्कुराई..
ये मजबूरियां न होती तो उससे मिलके उसे हंसा देता..
बहुत दूर निकल आया हु अपने माँ से..
उसके सपनो की परवाह न होती..तो बस उसके पास चला जाता..

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.